स्वास्थ्य

इस विटामिन की कमी से आती है ज्यादा नींद, रातभर सोने के बाद भी सुबह छाया रहता है आलस

रात में अच्छी और गहरी नींद आ जाए तो पूरा दिन फ्रेशनेस फील होती रहती है। हालांकि कई बार रातभर सोने के बाद भी नींद पूरी नहीं होती है। सुबह उठने का मन नहीं करता और दिनभर आलस छाया रहता है। इसकी वजह नींद की कमी नहीं बल्कि शरीर में विटामिन की कमी भी हो सकती है। जी हां कई बार शरीर में कुछ खास विटामिन कम होने पर आपकी नींद कम या ज्यादा होने लगती है। जिससे दिनभर आलस और थकान महसूस होती है। शरीर में विटामिन और मिनरल्स का बैलेंस बिगड़ने से पूरे शरीर पर असर पड़ता है। ऐसे कई विटामिन हैं जिनकी कमी होने पर बहुत ज्यादा नींद आती है। आइये जानते हैं किस विटामिन की कमी से ज्यादा नींद आती है?

किस विटामिन की कमी से ज्यादा नींद आती है?

Vitamin D- जब शरीर में विटामिन डी कम होने लगता है तो इससे नींद की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। विटामिन डी की कमी से दिनभर थकान, कमजोरी और ज्यादा नींद आने की समस्या हो  सकती है। विटामिन डी कम होने पर शरीर में कैल्शियम फास्फोरस की कमी भी बढ़ती है। जिससे हड्डियों में दर्द रहता है। इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और दिनभर आलस आता है। हर वक्त नींद जैसी महसूस होती रहती है। इसलिए शरीर में विटामिन डी की कमी न होने दें।

Vitamin B12- ज्यादा नींद आने की एक बड़ी वजह विटामिन बी12 की कमी भी हो सकती है। विटामिन बी12 कम होने पर काफी ज्यादा नींद आने लगती है। विटामिन बी12 लो होने से न्यूरोलॉजिकल और मानसिक समस्याएं पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है। एक रिसर्च में पाया गया है कि शरीर में विटामिन बी12 कम की कमी से आपको आलस आता है। दिनभर नींद जैसी महसूस होती है। इसलिए विटामिन बी12 से भरपूर डाइट लें। खासतौर से शाकाहारी लोगों में विटामिन बी12 कम होता है। उम्र के साथ विटामिन बी-12 की कमी भी बढ़ने लगती है।

ज्यादा नींद आने के अन्य कारण

सिर्फ विटामिन डी और बी12 ही नहीं कई दूसरे पोषक तत्व भी हैं जो नींद की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन जैसे मिनरल भी शामिल हैं। इनकी कमी शरीर में आलस, थकान और कमजोरी पैदा करती है। जिससे आपको दिनभर नींद आती रहती है। सोने के बाद भी शरीर में आसल छाया रहता है। अगर ऐसा लंबे वक्त तक महसूस हो तो आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button