देशबड़ी खबर

आफत की बारिश: डेंजर लेवल के ऊपर बह रही यमुना, राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा, कई इलाकों में घरों के अंदर भरा पानी

नई दिल्ली। इन दिनों पूरे उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ के हालात बनते जा रहे हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बता दें दिल्ली में इस वक़्त यमुना का जलस्तर 207.14 है। वहीं अगर यमुना नदी का जलस्तर 207.49 मीटर पहुंच जाता है तो दिल्ली में बाढ़ आने का खतरा हो सकता है।

बता दें ओल्ड रेलवे ब्रिज के किनारे इस वक्त यमुना का बहाव बहुत ज्यादा तेज है और लगातार डेंजर लेवल से ऊपर बह रही है। इससे यमुना खादर के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक दिक्कत बढ़ गई है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में घरों के अंदर पानी भर गया जिस वजह से लोगों ने घर खाली करके दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। वहीं ओल्ड रेलवे ब्रिज यातायात के लिए बंद है और किसी को भी उस पर आवाजाही की इजाजत नहीं है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button