देशबड़ी खबर

तेज प्रताप यादव ने भाई तेजस्वी को दे दी चेतावनी, बोले- ‘अगर महुआ में मेरे खिलाफ प्रचार करने आए तो…’

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख घोषित हो चुकी है। राज्य में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरण में 6 और 11 नवंबर को होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने बताया है कि चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को सामने आएगा। बिहार के चुनाव में जिन सीटों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उनमें से एक महुआ विधानसभा सीट भी है। इस सीट से लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि कुछ ही समय पहले लालू यादव ने तेज प्रताप को राजद पार्टी और परिवार से निकाल दिया था। ऐसे में तेज प्रताप ने नई पार्टी जनशक्ति जनता दल का गठन किया है और भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं। तेज प्रताप खुद महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अब महुआ में चुनाव को लेकर तेज प्रताप यादव ने अपने भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव को बड़ी चेतावनी दे दी है।

क्या बोले तेज प्रताप यादव?

तेज प्रताप यादव महुआ में रात को भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने राजद नेता तेजस्वी यादव को चैलेंज दिया है कि “अगर तेजस्वी में हिम्मत है तो लालू जी और पार्टी की छत्रछाया से बाहर निकल कर चुनाव लड़कर दिखाएं।” तेज प्रताप ने तेजस्वी को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा- “अगर तेजस्वी यादव महुआ में मेरे खिलाफ प्रचार करने आएंगे तो मैं भी राघोपुर जाऊंगा।” बता दें कि तेजस्वी यादव बिहार की राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

‘तेजस्वी सीएम उम्मीदवार बने इससे…’

तेज प्रताप यादव को उनकी बहन मीसा भारती ने चुनाव के लिए आशीर्वाद दिया है। मीसा भारती को लेकर तेज प्रताप ने कहा- “मीसा दीदी अपनी पार्टी से बंधी हैं तो मेरा भी दल है। नॉमिनेशन के दिन दादी की तस्वीर लेकर गया था। मैं नॉमिनेशन के दिन घर नहीं गया था, मेरे बारे में अफवाह फैलाई गई।” महागठबंधन की ओर से तेजस्वी के सीएम फेस बनने पर तेज प्रताप ने कहा- “तेजस्वी सीएम उम्मीदवार बने इससे हमको क्या, हम अपने काम में व्यस्त हैं।”

महुआ में किनके बीच है मुकाबला?

महुआ सीट पर मुख्य रूप से 4 उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है। जनशक्ति जनता दल की ओर से तेज प्रताप यादव चुनाव मैदान में हैं। NDA के घटक दल लोजपा (रामविलास) की ओर से संजय कुमार सिंह महुआ से चुनाव लड़ रहे हैं। महागठबंधन के घटक दल राजद ने मुकेश कुमार रौशन को इस सीट से चुनाव का टिकट दिया है। तो वहीं, पहली बार चुनाव मैदान में उतरी प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने इस सीट से इंद्रजीत प्रधान को टिकट दिया है। महुआ निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button