कारोबारबड़ी खबर

लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 105 और निफ्टी ने 21 अंकों की गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

Share Market Opening 11th February, 2025: भारतीय शेयर बाजार ने आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 105.36 अंकों की गिरावट के साथ 76,188.24 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 21.00 अंकों के नुकसान के साथ 23,050.80 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार ने फ्लैट शुरुआत की थी। लेकिन ये फ्लैट शुरुआत समय के साथ-साथ भयानक गिरावट में तब्दील होती चली गई। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1018.20 अंकों की गिरावट के साथ 76,293.60 अंकों पर और निफ्टी 309.80 अंकों की गिरावट के साथ 23,071.80 अंकों पर बंद हुआ था।

सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले सेंसेक्स के शेयर

बुधवार को सुबह 09.17 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की 15 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 25 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और 24 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड कर रहा था। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 1.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

बढ़त के साथ कारोबार करने वाले शेयर

सेंसेक्स में शामिल अन्य कंपनियों में से टाटा स्टील के शेयर 0.96 प्रतिशत, टीसीएस 0.91 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.71 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.57 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.45 प्रतिशत, इंफोसिस 0.44 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.36 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.35 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.35 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.33 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.30 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.27 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.17 प्रतिशत और नेस्ले इंडिया के शेयर 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

घाटे में कारोबार करने वाले शेयरों के नाम

लाल निशान में कारोबार कर रहे शेयरों की लिस्ट में आईटीसी 1.54 फीसदी, जोमैटो 1.21 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.17 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.04 फीसदी, टाइटन 0.41 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.34 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.29 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.26 फीसदी, भारती एयरटेल 0.25 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.20 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.14 फीसदी, सनफार्मा 0.10 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.06 फीसदी और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.02 फीसदी शामिल हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button