देशबड़ी खबर

गुजरात के निकाय चुनावों में सपा की एंट्री, दो नगरपालिकाओं में जीत, जानें कांग्रेस और AAP का हाल

अहमदाबाद: गुजरात के निकाय चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस का सूफड़ा साफ कर दिया है। पार्टी ने 68 नगर पालिकाओं में से 60 पर जीत की है। बीजेपी की आंधी में समाजवादी पार्टी (सपा) और आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया है। सपा ने दो नगरपालिकाओं जीत दर्ज की है। वहीं, मुस्लिम बहुल इलाकों में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है।

सपा ने किया कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन

मंगलवार घोषित हुए चुनाव परिणामों के अनुसार, बीजेपी ने राज्य की कम से कम 15 नगरपालिकाओं की सत्ता कांग्रेस के हाथों से छीन ली। कांग्रेस सिर्फ एक नगरपालिका में जीत हासिल कर पाई, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने दो नगरपालिकाओं में जीत दर्ज कर बेहतर प्रदर्शन किया।

सपा ने इन दो नगरपालिकाओं में दर्ज की जीत

पोरबंदर जिले की दो नगर पालिकाओं कुटियाणा और राणावाव में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी ने कुटियाणा में भाजपा के हाथों से सत्ता छीन ली और यहां पर बड़ी जीत दर्ज की। कुटियाणा नगर पालिका में 24 सीटों में से समाजवादी पार्टी ने 14 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने 10 सीटें हासिल कीं। राणावाव नगर पालिका में समाजवादी पार्टी ने 28 में से 20 सीटें जीतीं और भाजपा ने 8 सीटें हासिल कीं।

मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस और आप के बीच दिखी टक्कर

निराशाजनक प्रदर्शन के साथ कांग्रेस सिर्फ देवभूमि द्वारका जिले की सलाया नगर पालिका ही जीत पाई। विपक्षी दल ने इस मुस्लिम बहुल नगर पालिका में 28 में से 15 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 13 सीट जीतकर दूसरे स्थान पर रही। पोरबंदर जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) शासित राणावाव नगर पालिका पर भी कब्जा जमाया। इसके अलावा पांच नगरपालिकाओं मांगरील, डाकोर, आंकलाव, छोटाउदेपुर और वावला में किसी को भी स्पष्ट बहमत नहीं मिला। बता दें कि नगर निकाय चुनावों के लिए कुल 5,084 उम्मीदवार मैदान मे थे और 16 फरवरी को मतदान हुआ था।

इनपुट- भाषा

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button