देशबड़ी खबर

कहीं बारिश और बर्फबारी का दौर, देश के हिस्से में अभी से बढ़ गया पारा, झुलसा रही गर्मी, तापमान पहुंचा 38 के पार

मार्च का महीना शुरू हो गया और अभी भी बर्फबारी का दौर चल रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी और लैंडस्लाइडिंग की वजह से हिमाचल कई सड़के बंद कर दी गईं हैं। कई पर्यटक खराब मौसम के चलते फंस गए हैं।

कहीं मौसम ठंडा तो कहीं झुलसा रही गर्मी

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी मौसम में खासा बदलाव आया है। पिछले एक-दो दिन में दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा और पंजाब में बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी ओर ओडिशा में मार्च के महीने में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया जा रहा है। अभी से लोगों को गर्मी झुलसाने लगी है।

दिल्ली में औसत से कम हुआ तापमान

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को सुबह धुंध छाए रहने और अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचने तथा न्यूनतम तापमान के 13 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर तीन मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। मौसम का यह अलर्ट ऐसे वक्त जारी किया गया है जब राज्य में ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क है और रविवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 26, 27 और 28 फरवरी को हुई भारी बर्फबारी और बारिश के प्रभाव के कारण 3 मार्च को चंबा, कांगड़ा और लाहौल एवं स्पीति के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

ओडिशा में कई जगह 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तापमान

वहीं, ओडिशा में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। राज्य के तीन प्रमुख शहरों में तापमान ने 38 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर लिया है। इन शहरों में टिटलागढ़, झारसुगुड़ा और बलांगीर शामिल हैं। जहां लोगों को चिलचिलाती धूप को बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया है।

सबसे गर्म रहा टिटलागढ़

मौसम विभाग के द्वारा जारी बयान के मुताबिक, टिटलागढ़ में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जो कि 38.5 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, दूसरे स्थान पर झारसुगुड़ा रहा है। जहां का तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बलांगीर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 5 दिनों तक ऐसी ही रहेगी गर्मी

ओडिशा के झारसुगुड़ा में सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद में 3.9 डिग्री सेल्सियस और संबलपुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं देखने मिलेगा।

ओडिशा के 10 शहरों में भीषण गर्मी

ओडिशा के 10 से ज्यादा शहरों में भी तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाता दिखा है। इनमें सोनपुर, अनगुल, संबलपुर, सुंदरगढ़, भवानीपटना, हीराकुद, बौध और बारिपदा जैसे शहर शामिल हैं। मार्च महीने के शुरुआती दिनों में पारा इतना बढ़ रहा है तो मई और जून के महीने में कितनी गर्मी पड़ेगी? ये सोचकर लोग सहम जा रहे हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button