देशबड़ी खबर

प्रफुल्ल पटेल ने किया सुनील तटकरे को राकांपा की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष, अजित पवार को विधायक दल का नेता नियुक्त

मुंबई। शरद पवार द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाए जाने के तुरंत बाद प्रफुल्ल पटेल ने सोमवार शाम को जयंत पाटिल की जगह लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई का प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की। पटेल ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार को पार्टी विधायक दल का नेता भी नियुक्त किया।

इससे पहले दिन में पवार ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और सांसद सुनील तटकरे को ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया। दोनों ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बगावत में साथ दिया था। राज्यसभा सदस्य पटेल को पिछले महीने राकांपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

पटेल ने यहां प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पाटिल को तटकरे को प्रभार सौंपने के बारे में सूचित किया था। उन्होंने कहा कि अजित पवार राकांपा विधायक दल के नेता होंगे। पटेल ने कहा, ‘‘आज गुरु पूर्णिमा है, हम सभी चाहते हैं कि शरद पवार हमें आशीर्वाद देते रहें।’’

इस दौरान अजित पवार ने कहा कि उन्हें राकांपा के ‘‘अधिकतर’’ विधायकों का समर्थन प्राप्त है और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर पार्टी विधायक जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड को सदन से अयोग्य घोषित करने का अनुरोध किया है। अजित पवार ने कहा कि पार्टी और विधायक उनके साथ हैं और उनके तथा आठ नये शपथ लेने वाले मंत्रियों के खिलाफ अयोग्यता का नोटिस निरर्थक है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी का चुनाव चिह्न (घड़ी) भी उनके पास है। उन्होंने कहा, ‘‘हम जो भी कर रहे हैं वह पार्टी के हित में है। हम अपनी पार्टी को और मजबूत करेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि राकांपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन है, अजित पवार ने कहा, ‘‘पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार हैं। क्या आप भूल गए हैं?’’

उन्होंने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता की नियुक्ति किसी पार्टी पदाधिकारी द्वारा नहीं बल्कि सदन के अध्यक्ष द्वारा की जाती है। पटेल द्वारा रूपाली चाकनकर को राकांपा की राज्य महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया गया है, जबकि विधान परिषद सदस्य अमोल मितकारी और आनंद परांजपे प्रवक्ता होंगे। वहीं, सूरज चव्हाण को महाराष्ट्र में पार्टी की युवा शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button