देशबड़ी खबर

देश में लागू हो गया नया वक्फ कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दे दी मंजूरी

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को शनिवार को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही यह विधेयक अब कानून में बदल गया है। बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा में इसी हफ्ते इस विधेयक को पारित किया गया था। इस विधेयक के बारे में सरकार ने दावा किया है कि इससे देश के गरीब एवं पसमांदा मुसलमानों एवं इस समुदाय की महिलाओं की स्थिति में सुधाार लाने में काफी मदद मिलेगी। लोकसभा में यह विधेयक बुधवार देर रात जबकि राज्यसभा में यह गुरुवार देर रात पारित हुआ था। इसी के साथ संसद ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024 को मंजूरी प्रदान कर दी।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का ऐलान

वहीं दूसरी तरफ वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम लॉ पर्सनल बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड का कहना है कि इस विधेयक के खिलाफ अगले सप्ताह से बोर्ड देशव्यापी आंदोलन चलाएगा। इसके लिए कोर्ट से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ी जाएगी। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा, ‘वक्फ संशोधन बिल को लेकर उसकी तरफ से कानूनी लड़ाई और सड़क पर दोनों तरह की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए अगले सप्ताह से देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। जिलास्तर पर विरोध प्रदर्शन करके गृहमंत्री और राष्ट्रपति तक ज्ञापन पहुंचाए जाएंगे।’

देशभर में चलाया जाएगा अभियान

बोर्ड ने कहा, ‘Save Waqf, Save the constitution’ नाम से इस अभियान को चलाया जाएगा। इसके तहत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, विजयवाड़ा, मल्लपपुरम, पटना, रांची, मलेरकोटला और लखनऊ जैसे शहरों में बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे। इसकी शुरुआत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के प्रोग्राम से की जाएगी। इसके पहले चरण का कार्यक्रम बकरा ईद तक होगा।’ बोर्ड ने युवाओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा इस प्रदर्शन में हिस्सा लें और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button