देशबड़ी खबर

PM मोदी की आइजोल में हुंकार, बोले- ‘देश के विकास में है मिजोरम का अहम योगदान’

ऐजल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम की शांति के प्रदेश की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि देश की प्रगति में मिजोरम का अहम योगदान है। पीएम मोदी ने मिजोरम की राजधानी एजल को पहली बार भारतीय रेल से जोड़ते हुए सायरंग-बइरवी रेल मार्ग की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए शनिवार को राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पीएम मोदी ने इस मौके पर गुवाहाटी और कोलकाता के लिए भी हरी झंडी दिखाकर मिजोरम से इन रेलों को रॉसन किया। मिजोरम दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस असम, पश्चिम बंगाल होते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आनंद विहार पहुंचेगी। उन्होंने इस मौके पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मिजोरम की शांति यहां की प्रगति का आधार है। मिजोरम के लोगों का देश के विकास में अहम योगदान है। मिजोरम ने देश को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। मिजोरम की राजधानी आज भारतीय रेल के मानचित्र पर स्थापित हो गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दल सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं और इसका खामियाजा मिज़ोरम तथा पूर्वोत्तर को भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की दृष्टि अलग है और वह हाशिये के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम करते हैं। आज मिजोरम को मुख्य धारा से जोड़ दिया गया है और भारतीय रेल के विशाल नक्शे पर मिजोरम स्थापित हो गया है। सायरंग-बइरवी रेल लाइन आज हकीकत में बदलने पर उन्होंने मिजोरम के लोगों को बधाई दी और कहा कि इस दुर्गम क्षेत्र में रेल मार्ग पर रेल लाइन बिछाने का यह सपना रेल के प्रतिभाशाली इंजीनियरों की मेहनत से ही संभव हो सका है।

प्रधानमंत्री ने कहा की पिछली 11 साल से वह पूर्वोत्तर के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। उनकी सरकार कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दे रही है और इसी का परिणाम है कि पहली बार देश में ग्रामीण सड़क, मोबाइल नेटवर्क राष्ट्रीय राजमार्ग आदि को प्रभावित तरीके से लागू कर दूर दराज के लोगों को लाभ दिया गया है।

सरकार सुगमता, कारोबार की विकास तथा ढांचागत विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कि पूर्वोत्तर को दक्षिण पूर्वी एशिया में कारोबार का मुख्य केंद्र बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिजोरम का केला, मिजोरम के बांस के उत्पाद अधिका इस रेलवे लाइन से बाजार खुलेगा और मिजोरम के लिए भी जरूरी चीजों की आपूर्ति आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा की सरकार मेक इन इंडिया और निर्यात को बढ़ावा दे रही है और इसी का परिणाम विदेशी दुनिया में आज सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बन गयी है। आर्थिक विकास और विनिर्माण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है और उनकी सरकार देश के विकास, देश के हर नागरिक के समृद्धि के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री आज पूर्वोत्तर की यात्रा पर हैं और इस दौरान श्री मोदी इस क्षेत्र को 9000 करोड रुपए से अधिक की सौगात देंगे। पीएम मोदी मिजोरम के साथ ही मणिपुर भी जाएंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button