देशबड़ी खबर

Meghalaya Cabinet: मेघालय मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले 8 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री

शिलांग। मेघालय मंत्रिमंडल में मंगलवार को होने वाले फेरबदल से पहले ए एल हेक, पॉल लिंगदोह और अम्पारीन लिंगदोह सहित आठ मंत्रियों ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एनपीपी नीत मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस सरकार के प्रमुख मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने यहां राजभवन में राज्यपाल सी एच विजयशंकर से मुलाकात की और मंत्रियों के इस्तीफे सौंपे। एक अधिकारी ने बताया कि नए मंत्रियों को मंगलवार शाम पांच बजे राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘अपने पदों से इस्तीफा देने वाले आठ मंत्रियों में एनपीपी के अम्पारीन लिंगदोह, कॉमिंगोन यम्बोन, रक्कम ए. संगमा और अबू ताहिर मंडल, यूडीपी के पॉल लिंगदोह और किरमेन शायला, एचएसपीडीपी के शकलियार वारजरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ए एल हेक शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि उनके इस्तीफे से मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों के शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, एनपीपी विधायक वैलादमिकी शायला, सोस्थनीस सोहतुन, ब्रेनिंग ए. संगमा और टिमोथी डी शिरा मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि यूडीपी प्रमुख मेतबाह लिंगदोह और पूर्व मंत्री लखमेन रिम्बुई के शपथ लेने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि एचएसपीडीपी विधायक मेथोडियस दखार मंत्रिमंडल में शकलियार वारजरी की जगह लेंगे, जबकि भाजपा के सनबोर शुल्लई मंत्रिमंडल में एएल हेक की जगह लेंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button