देशबड़ी खबर

पवन सिंह की बीजेपी में हुई घर वापसी, कुशवाहा भी मान गए, बिहार में एनडीए का कितना बदलेगा गेम

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने बड़ा दावा किया है। विनोद तावड़े ने पवन सिंह और आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात पर बयान दिया और कहा, “पवन सिंह बीजेपी में हैं और बीजेपी में रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने उनको आशीर्वाद दिया है और आने वाले चुनाव में एनडीए के लिए पवन सिंह सक्रियता से काम करेंगे, वो भी बीजेपी के कार्यकर्ता बनकर।”

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ उपेन्द्र कुशवाहा के घर पहुंचे विनोद तावड़े 

दिल्ली में बीजेपी के सीनियर नेता विनोद तावड़े, भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ उपेन्द्र कुशवाहा के घर पहुंचे थे। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में पवन सिंह के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की वजह से ही उपेंद्र कुशवाहा की हार हो गई थी।

इस दौरान राजपूत वोट उपेंद्र कुशवाहा को नहीं मिला था। इसका असर आसपास की कई सीटों पर भी हुआ था। काराकाट मे राजपूतों के साथ नहीं देने की प्रतिक्रिया में आसपास की दूसरी सीटों पर कुशवाहा वोटरों ने NDA के उम्मीदवारों से दूरी बना ली थी। इस वजह से बीजेपी को शाहाबाद और आसपास के क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ था।

ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा, पवन सिंह और विनोद तावड़े की मुलाकात से बिहार की सियासत में हलचल पैदा हो गई है। पवन सिंह राजनीतिक दलों के लिए क्यों अहम हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, जिसका फायदा उस पार्टी को मिलेगा, जिसके लिए वह प्रचार करेंगे।

बीजेपी को मिल सकता है फायदा

अगर वाकई विनोद तावड़े की बात सही निकलती है और पवन सिंह बीजेपी के कार्यकर्ता बनकर काम करते हैं तो बिहार में बीजेपी को काफी फायदा हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बिहार में पवन सिंह एक बड़े कलाकार के तौर पर जाने जाते हैं और बिहार की जनता उन्हें बहुत पसंद करती है। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के एक लोकप्रिय अभिनेता हैं और उनका स्टारडम बिहार के लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि बीजेपी में पवन सिंह की वापसी से पार्टी को चुनाव में काफी फायदा मिलेगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button