देशबड़ी खबर

राजौरी में पहले गोलीबारी और अब IED ब्लास्ट, बच्चे की मौत समेत 5 घायल

जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने कहर बरपा रखा है. आज राजौरी मेंआईईडी ब्लास्ट हुआ. इस हमले में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बड़ी बात यह है कि राजौरी के जिस डांगरी गांव में यह ब्लास्ट हुआ है, वहीं कल आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर चार ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया था. पुलिस ने बताया है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान यह धमाका हुआ है.

आतंकियों की ओर से लगातार हमलों को देखते हुए डांगरी गांव में सुरक्षा बढ़ाई गई है. सुरक्षा बल क्षेत्र में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है. सुरक्षाकर्मी इन घटनाओं के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

कल राजौरी में क्या हुआ था?

कल राजौरी जिले के अपर डांगरी गांव में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक समुदाय विशेष के तीन मकानों पर गोलीबारी की थी, जिसमें चार लोग मारे गए जबकि कई घायल हो गए. गोलियां एक-दूसरे से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित तीन मकानों पर चलायी गईं थीं. आतंकवादी गांव के पास आए और तीनों मकानों पर अंधाधुंध गोलियां चलाने के बाद भाग गए.

शांत रहने वाले जम्मू क्षेत्र में पिछले कई सालों में यह पहला

गौरतलब है कि घाटी के मुकाबले बेहद शांत रहने वाले जम्मू क्षेत्र में पिछले कई सालों में यह पहला ऐसा हमला है और वह भी नये साल के पहले दिन हुआ. जम्मू जोन के अवर पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त रूप से विस्तृत घेराबंदी की है और तलाशी अभियान चलाया है, ताकि अपर डांगरी गांव में हुई गोलीबारी में लिप्त दो हथियारबंद लोगों को पकड़ा जा सके.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button