देशबड़ी खबर

पंचतत्व में विलीन हुईं हीरा बा, पीएम मोदी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज निधन हो गया। पीएम मोदी अपनी मां को अंतिम विदाई देने गांधीनगर पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने भाइयों के साथ मां हीराबेन को कंधा दिया और मुखाग्नि दी। इस मौके पर पीएम मोदी के परिवार के सदस्य मौजूद दिखे। बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस मौके पर इकट्ठा होने के लिए मना किया गया था। इससे पहले आज सुबह हीराबेन का निधन हो गया था। वह अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती थीं।

इससे पहले शुक्रवार सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम…मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।”

हीराबा के संघर्ष के बारे में प्रधानमंत्री मोदी कई बार भावुक अंदाज में जिक्र कर चुके हैं। साल 2015 में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने अपनी मां के संघर्षों को याद करते हुए कहा था ‘मेरे पिताजी के निधन के बाद मां हमारा गुजारा करने और पेट भरने के लिए दूसरों के घरों में जाकर बर्तन साफ करती थीं और पानी भरती थीं।’ इस दौरान पीएम मोदी भावुक होकर रो पड़े थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button