देशबड़ी खबर

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने में अब कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं लेकिन उससे पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कानून मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी दी गई कि राष्ट्रपति ने चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है, यह 9 मार्च से प्रभावी हो गया है।

2027 तक था कार्यकाल

जानकारी के मुताबिक उनका कार्यकाल 2027 तक था। चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा दो चुनाव आयुक्त होते हैं। एक चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे  पिछले महीने रिटायर हो गए थे। उनके पद पर अभी नई नियुक्ति हो भी नहीं पाई थी कि अब अरुण गोयल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अरुण गोयल के इस्तीफे से केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही बचे हैं।

चुनावी तैयारियों के लिए कई राज्यों के दौरे पर अरुण गोयल मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ थे। लेकिन अब अचानक उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की फिलहाल कोई वजह नहीं बताई है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा से लिया था वीआरएस

अरुण गोयल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से वीआरएस लिया था। वे पंजाब कैडर के 1985-बैच के आईएएस अधिकारी थे। वह नवंबर 2022 में निर्वाचन आयोग में शामिल हुए थे। वीआरएस लेने से पहले वे केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव के पद पर तैनात थे। मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर उनकी नियुक्ति को लेकर विवाद भी हुआ था। उनकी नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button