देशबड़ी खबर

बेमौसम बारिश की जद में देश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान

हिमालय में बनी चक्रवाती परिस्थितियों के चलते भारत के कई राज्यों में मौसम ने रुख बदला है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड में कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। साथ ही तेज आंधी भी चली। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन किसानों के लिए आफत आ गई है।

मौसम विभाग ने किसानों को दी यह सलाह

मौसम विभाग ने किसानों से पंजाब-हरियाणा में सरसों, मध्य महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश में गेहूं और दालों की फसलों की कटाई स्थगित करने के लिए कहा है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में बारिश बंद होने तक सरसों की कटाई न की जाए। यदि पहले ही कटाई हो चुकी है, तो नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर स्टोर करें। गेहूं की फसलों की सिंचाई रोक दें।

महाराष्ट्र में किसानों को भारी नुकसान

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में सेब, नाशपाती, बेर और आड़ू के बागों को ओलों से बचाने के लिए जान के इंतजाम करने को कहा है। यही सलाह मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में फलों के बागानों के लिए भी दी गई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसानों के लिए आईएमडी ने जल्द से जल्द तैयार हो चुकी सरसों, चना और गेहूं की कटाई करने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने का सुझाव दिया है। महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में पिछले दो दिन से बारिश से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। नासिक, धुले, मुंबई व आसपास के क्षेत्रों में बीते मंगलवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई थी।

आईएमडी के मुताबिक, देश के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 33-37 डिग्री सेल्सियस के बीच है। ये देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य के करीब या सामान्य से नीचे हैं। आईएमडी की ओर से गुरुवार शाम को जारी अगले दो सप्ताह के लिए जारी अनुमान पर एक्सटेंडेड रेंज फोरकास्ट (ईआरएफ) ने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि मार्च 2023 के दूसरे सप्ताह में भारत के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव की स्थिति नहीं रही। ऐसा अनुकूल सिनोप्टिक सिस्टम और पूरे उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ।

मौसम विभाग ने सोमवार तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज और ओलावृष्टि के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान लगाया है। ईआरएफ ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य के करीब या देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

दिल्ली व आसपास हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली व आसपास के इलाकों में गुरुवार से अगले पांच से छह दिन तक बादल छाने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया था, जो यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक  व इस वर्ष अब तक का उच्चतम तापमान है।

झारखंड में तेज हवाएं

झारखंड की राजधानी रांची समेत कुछ जिलों में गुरुवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। रांची में कई जगहों पर तेज हवा के चलते पेड़ गिरे। गुमला, सिमडेगा सहित कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button