देशबड़ी खबर

गुजरात व हिमाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना आज

नई दिल्ली : गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार को होगी। इसके साथ ही छह विधानसभा और एक लोकसभा उप चुनाव के लिए भी मतगणना होगी। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मतगणना स्थल के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की है। भाजपा को गुजरात से खास उम्मीदें हैं। जबकि, कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के परिणाम पर अपनी नजरें गड़ाए हुए है। दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी (आप) को भी दोनों राज्यों में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

मतगणना केंद्रों पर रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने बताया कि राज्य की 182 विधानसभा सीटों के लिए निरीक्षक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके लिए 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

सुबह आठ बजे से शुरू होगी काउंटिंग

वहीं, हिमाचल प्रदेश में इस बार सरकार बदलेगी या रिवाज, इसका निर्णय होगा। प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना के लिए 59 स्थानों पर 68 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि सुबह आठ बजे पहले सर्विस वोट व डाक मतपत्रों की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम की मतगणना शुरू होगी। लाहुल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र की मतगणना भुंतर में, भरमौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना चंबा, जबकि किन्नौर की मतगणना रिकांगपिओ में होगी।

कांग्रेस और आप कार्यकर्ता कर रहे ईवीएम की निगरानी

गुजरात में 37 स्थलों पर मतगणना होगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी कर रहे हैं। राजकोट के कणकोट मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता सीसीटीवी युक्त जीप बाहर खड़ी कर लगातार निगरानी कर रहे हैं। अहमदाबाद में भी इनके कार्यकर्ता जमे हुए हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button