देशबड़ी खबर

Bomb Threat: दिल्ली और बॉम्बे उच्च न्यायालय में धमकी भरा मेल, तीन बम रखने का किया दावा

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय में शुक्रवार को एक धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। इस मेल में कोर्ट परिसर में तीन बम रखे जाने का दावा किया गया है और बताया गया कि इन्हें दोपहर दो बजे तक विस्फोटित कर दिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मेल आज सुबह 8:38 बजे ”कनिमोझी थेविद्या” नाम से दिल्ली उच्च न्यायालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया। मेल में पाकिस्तान और तमिलनाडु के आतंकी लिंक का हवाला देते हुए जज रूम एवं कोर्ट परिसर में बम रखे जाने की बात लिखी गई थी। ईमेल मिलते ही तुरंत हाईकोर्ट प्रशासन ने अलर्ट जारी किया और दिल्ली पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद बम स्क्वॉड, स्पेशल सेल और साइबर सेल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जज, वकील, वादकारी और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पूरे परिसर को खाली करा दिया गया।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी की सच्चाई की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। साइबर सेल मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है। इस धमकी के बाद उच्च न्यायालय और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

बॉम्बे हाईकोर्ट को भी आया धमकी भरा ईमेल

दिल्ली उच्च न्यायालय के बाद बॉम्बे उच्च न्यायालय परिसर को भी उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। अलर्ट के बाद, पूरे अदालत परिसर को खाली करा लिया गया। बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) और श्वान दल घटनास्थल पर पहुंचे और गहन तलाशी अभियान शुरू किया। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अदालत के अंदर सभी न्यायिक कार्यवाही और प्रशासनिक कार्य स्थगित कर दिए गए हैं। अदालत के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि धमकी भरे ईमेल की साइबर जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि यह ईमेल कहाँ से आया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button