देशबड़ी खबर

भाजपा 4-3 से जीतती दिख रही सियासी सीरीज, गोपालगंज-तेलंगाना में कांटे की टक्कर

6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम भाजपा के लिए 4-3 का मुकाबला नजर आ रहा है। उत्तरप्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, ओडिशा की धामनगर सीटों को बचाने के साथ भाजपा हरियाणा की आदमपुर सीट पर पहली बार जीत की ओर बढ़ रही है। बिहार के गोपालगंज में मुकाबला टाइट लग रहा है। कभी आरजेडी तो कभी भाजपा इस सीट पर आगे चल रही है। ताजा घटनाक्रम यही है कि भाजपा इस सीट पर पिछड़ गई है। वहीं, दक्षिण राज्य तेलंगाना की संख्या सीट पर हालांकि टीआरएस आगे हो लेकिन, भाजपा सत्ताधारी पार्टी को क्लोज फाइट दे रही है।

इससे पहले 6 राज्यों में उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई और अभी जारी है। इन राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए मतदान 3 नवंबर को हुआ था।

आदमपुर में इतिहास दर्ज करेगी भाजपा

हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा पहली बार जीत की ओर बढ़ रही है। हालांकि जीत का श्रेय भजनलाल परिवार को जाता है जो इस सीट पर पिछले 54 सालों से राज कर रहा है। इस बार परिवार की तीसरी पीढ़ी के युवा भव्य बिश्नोई विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। पहले भजनलाल परिवार कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीतता आया है। लेकिन, भव्य के पिता कुलदीप के हाल ही में भाजपा जॉइन करने के बाद सियासी समीकरण बदले।

गोला में भाजपा को फतह

उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमन गिरी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को 30 हजार से ज्यादा मतों से हराया। हालांकि, सीट पर आधिकारिक घोषणा का ऐलान अभी बाकी है। इस सीट पर 2022 में भी भाजपा ने ही जीत दर्ज की थी। विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन बाद यह सीट खाली हुई थी।

गोपालगंज में भाजपा के लिए नाक की लड़ाई, मोकामा में आरजेडी की जीत

गोपालगंज में विधायक सुभाष सिंह की मौत के बाद खाली हुई सीट पर भाजपा के लिए इस सीट की लड़ाई नाक का सवाल है। यहां आरजेडी और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा है। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, 20वें राउंड की वोटिंग में आरजेडी 1100 वोटों के अंतर से आगे चल रही है। वहीं, दूसरी ओर बिहार की मोकामा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने जीत दर्ज कर ली है।

ओडिशा में आगे, तेलंगाना में क्लोज फाइट

ओडिशा की धामनगर सीट की बात करें तो यहां पर भी भाजपा के सूर्यवंशी सूरज की बढ़त कायम है। उनके बाद बीजद के अबंती दास दूसरे नंबर पर हैं। यह सीट पहले भी भाजपा के खाते में थी। यहां भाजपा अपनी सीट बचाते हुए नजर आ रही है। वहीं, तेलंगाना की बात करें तो यहां की मुरुगोड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा और टीआरएस के बीच क्लोज फाइट दिख रही है। हालांकि टीआरएस करीब 1600 वोट से आगे चल रही है।

तेलंगाना और आदमपुर में हुई थी रिकॉर्ड वोटिंग

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा की आदमपुर में 75.25 फीसदी मतदान हुआ। महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट पर 31.74 फीसदी, धामनगर सीट पर 66.33 फीसदी, गोला गोकर्णनाथ सीट के लिए 55.68 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, बिहार की गोपालगंज और मोकामा सीट के लिए 48.35 प्रतिशत और 52.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि, तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट के लिए सर्वाधिक 77.55 प्रतिशत मतदान हुआ।

अंधेरी ईस्ट पर जीत की ओर उद्धव

महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर उद्धव गुट के लिए जीत की राह काफी आसान नजर आ रही है। भाजपा ने इस चुनाव में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। जिसके बाद माना जा रहा है कि उद्धव गुट की उम्मीदवार ऋतुजा लटके की जीत तय है। उनके खिलाफ हालांकि 7 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं। ऋचुजा 32 हजार वोटों से आगे चल रही है। जबकि, हैरानी वाली बात यह है कि नोटा करीब 6 हजार वोट के साथ दूसरे नंबर पर है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button