खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ KKR का बड़ा कीर्तिमान

आईपीएल के 17वें सीजन का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के नाम रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 8 विकेट से मात देकर चैंपियन बनी है। ये आईपीएल में तीसरा मौका है जब केकेआर की टीम ने आईपीएल की ट्ऱॉफी जीती है। इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में एक ऐसा कारनामा भी किया जो इससे पहले आईपीएल में सिर्फ 1 बार ही देखने को मिला था।

IPL में KKR का बड़ा कीर्तिमान

कोलकाता नाइट राइडर्स इस बार प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी। उसने लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीते थे और सिर्फ 3 मैचों में ही उसे हारा का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2 मैच बारिश के चलते रद्द हो गए थे। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्वालीफायर-1 मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी और अब वह SRH को हराकर तीसरी बार चैंपियन बनी है। इसका मतलब ये है कि कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन में कुल 3 हार का ही सामना करना पड़ा।

लीग से इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा 

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल के एक सीजन में सबसे कम मैच हारने वाली संयुक्त रूप से पहली टीम बन गई है। इससे पहले साल 2008 में खेले गए पहले आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी सिर्फ 3 मैचों में ही हार का सामना किया था। खास बात ये है कि राजस्थान रॉयल्स ने भी उस सीजन में ट्रॉफी पर कब्जा किया था। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम है जिनको साल 2022 में खेले गए आईपीएल सीजन में सिर्फ 4 मैचों में हार मिली की और वह भी चैंपियन बनी थी।

एकतरफा अंदाज में जीती KKR की टीम 

फाइनल मुकाबले में केकेआर की टीम से शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 18.3 ओवर्स में 113 रनों के स्कोर पर समेट दिया। इसके बाद उन्होंने इस टारगेट को सिर्फ 10.3 ओवर्स में हासिल कर लिया। केकेआर की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए वेंकटेश अय्यर के बल्ले से शानदार पारी देखने को मिली। उन्होंने नाबाद अर्धशतक जड़ा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button