देशबड़ी खबर

CM भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को दी मंजूरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक चंडीगढ़ में शुरू हुई. सूत्रों के अनुसार, भगवंत मान मंत्रिमंडल ने 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी दे दी है. पंजाब के बोर्डों, कारपोरेशनों और सरकारी दफ्तरों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा. मंत्रिमंडल ने तीन महीने का वोट आन अकाउंट (तीन महीने के सरकार के खर्चों का बजट) लेने का फैसला किया है. बजट जून महीने में पेश किया जाएगा. कैबिनेट ने सप्लीमेंट्री ग्रांट्स को भी मंजूरी दे दी है.

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक महिला समेत आम आदमी पार्टी (आप) के दस विधायकों को शामिल किया गया. राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां पंजाब भवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इन 10 मंत्रियों में से आठ पहली बार विधायक बने हैं. इन सभी ने पंजाबी भाषा में शपथ ली. हरपाल सिंह चीमा, हरभजन सिंह, डॉ विजय सिंगला, लाल चंद, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिम्पा, हरजोत सिंह बैंस और डॉ बलजीत कौर को शपथ दिलाई गई. कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 18 पद हैं.

पंजाब के राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में बुधवार को भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी. आम आदमी पार्टी (AAP) ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-पंजाब लोक कांग्रेस-शिअद (संयुक्त) गठबंधन को पछाड़ते हुए 92 सीटें हासिल की हैं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button