देशबड़ी खबर

गुजरात में भारी बारिश की वजह से अरविंद केजरीवाल की रैली रद्द, पिछले 24 घंटों में क्या है यहां की स्थिति?

चोटिला: आज गुजरात के चोटिला में आप नेता अरविंद केजरीवाल की सभा होने वाली थी। लेकिन भारी बारिश की वजह से केजरीवाल की रैली रद्द हो गई है। बता दें कि गुजरात में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जगह-जगह पानी भरा हुआ है और यातायात व्यवस्था पर भी काफी असर पड़ा है।

गुजरात में क्या है पिछले 24 घंटे में बारिश की स्थिति?

गुजरात के 243 तालुकाओं में सामान्य वर्षा हो रही है। वलसाड के कपराडा में सबसे ज़्यादा वर्षा हुई है। कपराडा में 10.5 इंच से ज़्यादा वर्षा हुई है। पोशिना में 6 इंच से ज़्यादा वर्षा और वलसाड के गढ़रामपुर में 5.5 इंच वर्षा हुई है।

राधनपुर, उमरगाम में 4.5 इंच से ज़्यादा वर्षा और भचाऊ, लखनी, तलोदा में 4 इंच से ज़्यादा वर्षा हो रही है। पालनपुर में 4 इंच वर्षा हो रही है। साणंद, कडी, बोटाद में 3.5 इंच से ज़्यादा वर्षा और संतालपुर, सतलासना में 3.5 इंच से ज़्यादा वर्षा हो रही है।

दांता, पडधारी, वाव में 3 इंच से ज़्यादा वर्षा और पाटन, पारडी, खेड़ब्रह्मा में 3 इंच से ज़्यादा वर्षा हो रही है। भिलोदा, प्रांतिज, उमरपाड़ा में 3 इंच से ज़्यादा वर्षा और 16 ढाई इंच से ज़्यादा तालुकाओं में 1 इंच बारिश हो रही है।

21 तालुकाओं में 2 इंच से ज़्यादा बारिश और अहमदाबाद शहर में 2 इंच बारिश हुई है। 34 तालुकाओं में डेढ़ इंच से ज़्यादा बारिश और 38 तालुकाओं में 1 इंच से ज़्यादा बारिश हो रही है। 107 तालुकाओं में सामान्य बारिश हो रही है।

देश के तमाम राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश

देश के तमाम राज्यों में भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर तो बाढ़ के हालात हैं। लोगों के घर पानी में डूब चुके हैं और उन्हें जान बचाने के लिए पलायन करना पड़ा है। देश की राजधानी दिल्ली में भी यमुना का स्तर खतरे के पास हो रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली में भी सड़कों पर पानी भरा हुआ है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button