देशबड़ी खबर

दिल्ली हार के बाद पंजाब में नजर, भगवंत मान के विधायकों को केजरीवाल ने दिल्ली किया तलब, कल करेंगे बैठक

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को मिली हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों को दिल्ली तलब किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के आप विधायकों की ये बैठक मंगलवार (11 फरवरी) को होनी है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बैठक दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी।

विधायक कल के लिए रद्द करें सभी प्रस्तावित कार्यक्रम

पंजाब के सभी आम आदमी पार्टी के विधायकों को इसकी जानकारी दे दी गई है। विधायकों को मंगलवार यानी 11 फरवरी को अपने प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द कर दिल्ली में होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए कहा गया है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिलीं 22 सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी चुनाव हार गई है। आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली हैं। बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब केजरीवाल अपना पूरा फोकस पंजाब पर रखने वाले हैं।

केजरीवाल को विधायकों के पार्टी छोड़ने का है डर

आम आदमी पार्टी की इकलौती सरकार अब पंजाब में ही बची है। यहां भगवंत मान मुख्यमंत्री है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को हराया था। ऐसे में माना जा रहा है कि केजरीवाल को डर सता रहा है कि उनके कई विधायक पार्टी छोड़ कर दूसरे दल में जा सकते हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button