Flash News

21 हजार गोबर के बनाये जायेंगे दीये :नगर आयुक्त 

कानपुर। नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर एवं नगर आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में दीपावली, पूर्वांचल  का महापर्व छठ, गुरुनानक जयंती इत्यादि प्रमुख त्योहारों पर सफाई, कूड़ा उठान, सड़क पैच वर्क, मार्ग प्रकाश, जलापूर्ति इत्यादि पर बैठक आहूत की गयी है।
 महापौर के निर्देश के क्रम में नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोनल स्वच्छता अधिकारियों को निर्देशित किया दीपावली के अवसर पर सभी सड़को, गलियों के साथ नाला-नाली की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। महापौर के निर्देश के क्रम में नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी/प्रभारी अधिकारी रबिश को निर्देशित कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रत्येक वार्ड में 1-1 हजार दिये, तेल एवं बत्ती के साथ मलिन बस्तियों में वितरण कराया जाये। नगर आयुक्त ने प्रभारी अधिकारी कैटिल कैचिंग को निर्देशित किया कि इस वर्ष 21 हजार गोबर के दीये बनवाये जाये। महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा डेंगू के रोकथाम के सम्बन्ध में पूछे जाने पर एनएसए डा अजय संख्वार ने अवगत कराया कि विगत वर्ष शहर में डेंगू के लगभग 1200 केस थे, इस वर्ष मात्र 146 केस ही प्रकाश में आये है एवं डेंगू का प्रकोप कुछ ही क्षेत्र में है, पूरे शहर में नहीं है। शहर में नगर निगम की सड़को में गड्ढा मुक्त अभियान पर अधिशाषी अभियन्ताओं ने जोनवार कार्य की और शेष कार्य का विवरण दिया। जिसमें जोन एक में 23 में 12,जोन दो में 26 में 4, जोन तीन में 32 में एक, जोन चार में शून्य, जोन पाँच में 34 में 6, जोन छह में 31में 16 कार्य शेष है। पूर्वाचल का प्रमुख त्योहार छठ घाटों के सम्बन्ध में पूछे जाने पर  राजेश कुमार जोनल अभियन्ता, जोन-1 ने अवगत कराया कि सरसैया घाट पर तैयारी कर ली गयी है और बैरीकेटिंग का कार्य करा लिया गया है। नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि 03 दिन मे कार्य पूर्ण करा लिया जाये। श्री दिवाकर भास्कर, जोनल अभियन्ता, जोन-2  ने अवगत कराया कि जोन-2 में सिद्धनाथ घाट, महादेवन मन्दिर, आवास विकास में नहर के पास, शेरशाह सूरी तालाब इत्यादि के पास छठ पर्व मनाया जाता है, सम्बन्धित स्थानों पर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जोनल अभियन्ता, जोन-3 ने अवगत कराया कि सचान गेस्ट हाउस के पास नहर किनारे, जेड-1 में नहर किनारे, बाबूपुरवा, नौबस्ता पश्चिमी इत्यादि स्थानों पर छठ पर्व मनाया जाता है। आर0के0 तिवारी, जोनल अभियन्ता, जोन-4 के अन्तर्गत जोन-4 में परमट, रानीघाट, मैगजीन घाट इत्यादि स्थानों छठ पर्व मनाया जाता है, जहॉ नदी के लेवल तक सफाई हो गयी है, रानीघाट में बैरीकेटिंग भी करा रहे हैं। मा0 महापौर ने निर्देशित किया परमट घाट पर लेवल बराबर करा दे, ताकि छठव्रतियों को परेशानी न हो। अतुल पाण्डेय, जोनल अभियन्ता, जोन-5 ने अवगत कराया कि अरमापुर, रतनपुर, यादव मार्केट, बर्रा-2, गुलाब गार्डेन डी-ब्लाक, वार्ड-45 में एवं वार्ड-9 में रेलवे लाईन पास छठ व्रत मनाया जाता है, जहॉ सफाई इत्यादि कार्य कराया जा रहा है। श्री आर0के0 सिंह, जोनल अभियन्ता, जोन-6 ने अवगत कराया कि पनकी नहरिया में मरम्मत कार्य होना है, टाइल्स धंस गयी है, इसके अतिरिक्त लाजपत नगर, नमक फैक्टरी चौराहा के पास ग्रीन बेल्ट में छठ व्रत मनाया जाता है। जलापूर्ति के सम्बन्ध में  आनन्द कुमार त्रिपाठी, महाप्रबन्धक जल कल ने अवगत कराया कि  जल कल के पास 56 टैंकर है, जिसमें 40 टैंकर छठ व्रत के स्थानों पर लगाये जायेंगे। खबैठक में  मो0 अवेश, अपर नगर आयुक्त, जगदीश यादव, अमित कुमार भारतीय, अनूप कुमार वाजपेई, अपर नगर आयुक्त, सैय्यद फरीद अख्तर जैदी, मुख्य अभियन्ता, सिविल, डॉ0 अजय संख्वार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डा0 चन्द्रशेखर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, आनन्द कुमार त्रिपाठी, महाप्रबन्धक, जलकल, पी0के0सिंह, सचिव, जलकल/जोनल अभियन्ता जोन-4, राजेश कुमार जोनल अभियन्ता, जोन-1, दिवाकर भास्कर, जोनल अभियन्ता, जोन-2 नानक चन्द्र, जोनल अभियन्ता, जोन -3 आर0के0 तिवारी जोनल अभियन्ता, जोन-4, अतुल पाण्डेय, जोनल अभियन्ता, जोन-5, आरके सिंह, जोनल अभियन्ता, जोन-6, जगतपाल, जोनल अभियन्ता जलकल, जोन-2, रामेन्द्र पाण्डेय, जोनल अभियन्ता जलकल, जोन-3 राजेन्द्र, जोनल अभियन्ता जलकल जोन-5, मो0 शमीम, जोनल अभियन्ता जलकल,जोन-6, अमित, जेडएसओ-1, सुशील कुमार गुप्ता, जेड0एस0ओ0-2, आशीष वाजपेई, जेड0एस0ओ0-3, देवेन्द्र, जेडएसओ, जोन-4 अवनीश यादव, जेड0एस0ओ0-5, विजय शंकर शुक्ला, जेड0एस0ओ0-6 इत्यादि उपस्थित रहे।
– छठ घाटो का किया निरीक्षण
 महापौर द्वारा नगर आयुक्त, सैययद फरीद अख्तर जैदी,मुख्य अभियन्ता, अतुल पाण्डेय, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-5 एवं आर0के0 सिंह, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-6 के साथ  आज दिनांक 19.10.2024 को पनकी एवं अरमापुर में छठ घाट का निरीक्षण किया गया एवं नहर के किनारे गन्दगी खराब टाईलों की मरम्मत एवं महिलाओं हेतु कपड़े बदलने हेतु चेजिंग रूम बनवाये जाने, नहर  में बैरीकेटिंग लगवाये जाने के निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button