बबेरू/बांदा। बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आहार गांव के पास शुक्रवार की शाम एक महिला का शव बंधे पर पड़ा मिला है। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शिनाख्त के लिए बुलाया, वही ग्रामीणों ने बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी सुमन देवी पत्नी रामबाबू पटेल उम्र करीब 35 वर्ष के नाम से हुई, कोई मृतक महिला के पिता राजा भैया पटेल ने बताया की मृतक सुमन देवी का मायका आहार गांव में था। और पति रामबाबू अपनी पत्नी सुमन देवी को मारता पीटता था। जिससे तीन वर्ष से मृतक सुमन देवी अपने मायके आहार गांव में रहती थी। जिसमें पति ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया था। जिसका गुरुवार को कोर्ट में तारीख थी, तो मृतक सुमन देवी तारीख में गई हुई थी। और उसके बाद घर नहीं लौटी तभी मृतक के पिता राजा भैया ने बबेरू कोतवाली में सूचना दिया। और शुक्रवार को सभी जगह खोजते रहे, और शुक्रवार की शाम सुमन देवी का शव आहार गांव के पास बने एक बंधे पर पड़ा मिला है। वही मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस के द्वारा इस घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वही मौके पर देर शाम फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया है। वहीं शनिवार को मृतक महिला सुमन देवी का पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई है। वहीं बबेरू सी ओ सौरभ सिंह के द्वारा बताया की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी मृतका के पिता के शक के आधार पर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, और पूछताछ की जा रही है।
Related Articles
Check Also
Close
-
बुन्देलखण्ड की कृषि आत्मनिर्भर की ओरः सूर्य प्रताप शाहीOctober 20, 2024