करीना कपूर दूसरी बार बनीं मां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म !

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान के अलावा उनके परिवार और फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेत्री दूसरी बार मां बन गई हैं। करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर वह काफी सुर्खियों में थीं। हाल ही में करीना कपूर खान को ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार करीना कपूर खान ने रविवार (21 फरवरी) को बेटे को जन्म दिया है। गौरतलब है कि करीना कपूर खान और उनके पति अभिनेता सैफ अली खान ने बीते साल अगस्त में एक बयान जारी कर बताया था कि करीना दोबारा प्रेग्नेंट हैं। करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी थी, जो उनके पिता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कही थी, जिसके बाद से ही फैंस को खुशखबरी का इंतजार थे।
अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान करीना काफी एक्टिव रहीं। वह लगातार शारीरिक रूप से भी सक्रिय हैं और उन्हें घूमते-घामते देखा जाता रहा है। वहीं करीना ने कई अपडेट्स सोशल मीडिया के जरिए भी देती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में उन गिफ़्ट्स की झलक भी थी, जो नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए दोस्तों ने भेजे।