कटरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को किया संबोधित, प्रिंस के पक्ष में वोट देने की अपील।

ब्यूरो चीफ पब्लिक की लहर , मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। भाजपा सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कटरा रामलीला मैदान के पास में भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह प्रिंस के पक्ष में वोट देकर विधायक बनाने के लिए एक जनसभा को संबोधित किया। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 131 विधानसभा कटरा से विधायक रहे वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने खुदागंज से लेकर मदनापुर तक विकास कार्य किए हैं। विकास कार्यों को देखते हुए 131 विधानसभा से दोबारा वीर विक्रम सिंह प्रिंस को विधायक बनाने की जनता से अपील की। भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने सभा के दौरान कहा कि सपा सरकार में 4 घंटे प्रदेशवासियों को बिजली मिल पाती थी और अब भाजपा सरकार में लोगों को 18 घंटे बिजली मिल रही है। प्रिंस ने बीते 5 सालों में कटरा विधानसभा में कराए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए जनता से दोबारा विधायक बनाने की अपील की है।
लगभग 1 बजे कटरा रामलीला मैदान के बराबर में पहुंचे रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में कद्दावर नेता रहे जितिन प्रसाद एक स्वच्छ छवि के नेता हैं आज भाजपा में कैबिनेट मंत्री हैं। जितिन प्रसाद पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। सपा बसपा कांग्रेस पार्टियों के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। भाजपा सरकार में लगातार आठ बार विधायक रहे सुरेश खन्ना पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है और नौवी वार शाहजहांपुर शहर से विधायक बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति जनता की आंख में धूल झोंक कर नहीं करता हूं बल्कि जनता की आंखों में आंखें डाल कर राजनीति करता हूं जितना कहा है उतना किया है। जम्मू कश्मीर में धारा 170 को हटाकर कश्मीर आज भारत का हिस्सा है। 1984 में कहा था कि देश में जब हमारी सरकार आएगी तब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। 2014 में सरकार बनने पर हमने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया है। देश की विरासत को भी हम सुरक्षित रखेंगे और देश के विकास को भी सुरक्षित रखेंगे। अन्य पार्टियां जातिवाद पर राजनीति करती हैं भारत में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी वर्ग के लोग आपस में भाई भाई हैं भाजपा जातिवाद पर राजनीति नहीं करती है। राजीव गांधी जब भारत के प्रधानमंत्री थे तब सौ पैसा भी भेजा जाता था तब 15 पैसे ही जनता तक पहुंचते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में सम्मान निधि 6 हजार रुपये साल में भेज रहे हैं और पूरे के पूरे 6 हजार रुपये किसानों के खाते में पहुंचते हैं। भारत में जब करोना जैसी संक्रमण बीमारी आई तो हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में लॉकडाउन लगा दिया। जिससे दिल्ली हरियाणा आदि शहरों में रहने वाले लोग पैदल ही अपने घर चल दिए। तभी प्रधानमंत्री ने महीने में दो बार भारत वासियों को राशन मुहैय्या कराया है। आयुष्मान कार्ड पर पांच लाख का इलाज फ्री है ऐसी सुविधा किसी भी देश में आज तक नहीं है। चाइना पाक की दोस्ती 2013 ने कांग्रेस सरकार में हुई थी। लेकिन मैं उस सरकार पर भी आरोप नहीं लगा रहा हूं क्योंकि यह बात दूसरे देश की है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिता दीजिए प्रिंस को 131 विधानसभा में बहुत अच्छा विकास कराया है और आगे भी विकास कराएंगे। ऐसा हो सकता है कि 1 से 10 लोगों का विकास न कराया हो लेकिन भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह स्वच्छ छवि का युवा नेता है। इसीलिए मैं वोट मांगने आया हूं जहां का प्रत्याशी ठीक नहीं होता है मैं वहां वोट मांगने नहीं जाता हूं। जनसभा के दौरान जनता से अपील करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 131 कटरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को अपना कीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं
वैसे तो भाजपा सरकार बड़ी-बड़ी बातें करती है देश की जनता से लेकर सभी को सम्मान देती है। मगर आज रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह कटरा में पधारे। दूर-दूर से आए मीडिया कर्मी जब सभा में पहुंचे तब मीडिया कर्मियों के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गई। खबर कवरेज करने के दौरान मीडिया कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जनता और मीडिया कर्मियों में कोई फर्क नहीं है। हमारे संवाददाता ने क्षेत्रीय जनता से स्थानीय विधायक के बारे में जानकारी ली तब पता चला कि एक सभा के दौरान एक क्षेत्रीय व्यक्ति ने विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस से अपने गांव में एक सोलर लाइट लगवाने की अपील की थी। विधायक जी ने उस व्यक्ति से कहा था कि आप गंगा की तरफ मुंह करके अपने बेटे की कसम खाकर बताओ कि आपने हमें वोट दिया है तब हम आपके गांव में सोलर लाइट लगवा देंगे। विधायक जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।