मनोरंजन

BJP नेता के बेटे संग बीती सारा अली खान की छुट्टियां, गोवा में यूं गुजारा वक्त, वायरल वीडियो में दिखीं नजदीकियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी हालिया रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ‘स्काई फोर्स’ में उनकी परफॉर्मेंस को खासा पसंद नहीं किया गया। इसी बीच एक्ट्रेस की डेटिंग के चर्चे भी जोरों पर हैं। सारा अली खान ने भले ही अभी तक रिलेशनशिप में होने का आधिकारिक ऐलान न किया हो, लेकिन लगातार सामने आ रहीं झलकियां इस बात के सबूत पेश कर रही हैं और इन्हें देखने के बाद लोग अफवाहों पर भरोसा करने को राजी हो जा रहे हैं। सारा अली खान के साथ ही रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा भी इन चर्चाओं को महज अफवाह करार दे रहे हैं। राजस्थान से उनकी हालिया तस्वीरों के वायरल होने के बाद अब कुछ और नई झलकियां भी सामने आ गई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

सामने आया वीडियो

सामने आए वीडियो में सारा अली खान और अर्जुन बाजवा साथ नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो गोवा का है, जहां दोनों एक साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। इस वीडियो में सारा अली खान व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। वहीं व्हाइट टी-शर्ट और लिनेन पैंट में अर्जुन बाजवा दिख रहे हैं। सारा अली खान, अर्जुन बाजवा के करीब आती हैं और उनकी कमर पर हाथ रखकर कुछ बातें कहती हैं और फिर वहां से जाने लगती हैं तो पीछे से अर्जुन उन्हें आवाज देते हैं। ये वीडियो किसी कैफे में शूट किया गया है। चार दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को कब क्लिक किया गया इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

लोगों का रिएक्शन

वीडियो में सारा अली खान और अर्जुन बाजवा के बीच नजदीकियां साफ नजर आ रही हैं। इसे देखकर जाहिर हो रहा है कि दोनों के बीच करीबी रिश्ते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहने की हकदार है जो उसके प्रति झुकाव रखे, न कि कार्तिक जो सिर्फ खुद के बारे में सोचता है।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘ये अर्जुन बाजवा है कौन?’ एक और शख्स ने लिखा, ‘ये तो वहीं लड़का है जिसके साथ केदारनाथ गई थी।’

पहले भी वायरल हुईं तस्वीरें

फिलहाल कुछ दिनों पहले ही अर्जुन बाजवा ने सफाई दी थी कि ये चर्चाएं सिर्फ अफवाह हैं, लेकिन अब वायरल हो रहे इस वीडियो ने डेटिंग की चिंगारी को फिर भड़का दिया है। दिसंबर के महीने में सारा और अर्जुन दोनों एक ही वक्त पर राजस्थान में अपनी छुट्टियां मना रहे थे। दोनों ने साथ में एक भी तस्वीर पोस्ट नहीं की, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने अटकलें लगाईं कि दोनों साथ ही हैं। इससे पहले भी दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे, जब ये एक साथ केदारनाथ धाम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सारा अली खान, अर्जुन बाजवा के साथ ही घूमती नजर आई थीं।

कौन हैं अर्जुन बाजवा

सारा अली खान संग नजर आने वाले शख्स का पूरा नाम अर्जुन प्रताप बाजवा है। ये एक्टर और मॉडल है। अर्जुन बीजेपी नेता फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं। फतेह जंग सिंह बाजवा पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष हैं। पहले ये कांग्रेस से विधायक भी रहे हैं। अर्जुन बाजवा एक MMA फाइटर भी हैं। उन्होंने ‘सिंह इज ब्लिंग’ जैसी फिल्मों में सहायक भूमिका निभाई है। अर्जुन ने साल 2019 में पंजाब की जिला परिषद के सबसे कम उम्र के सदस्य के रूप में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था। ‘बैंड ऑफ महाराजा’ में भी अर्जुन नजर आए थे। अर्जुन के पास लॉरेंस स्कूल, सनावर से राजनीति और कृषि में डिग्री है। अर्जुन को पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर (ग्रुप बी) के पद के लिए चुना गया था, लेकिन उन्होंने जॉइनिंग नहीं की।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button