मनोरंजन

रियलिटी शो ‘लॉक अप’ को होस्ट करेंगी कंगना राणावत

मुंबई। एंटरटेनमेंट सुपर ऐप एमएक्स प् लेयर और स्ट्रीमिंग दिग्गज अल्ट बालाजी ने अपने सबसे बड़े और सबसे बेबाक रियलिटी शो ‘लॉक अपः बैडएस जेल, अत्याचारी खेल’ का ऐलान किया है। इस अभूतपूर्व रियलिटी शो में 16 विवादास्पद सेलिब्रिटीज को महीनों तक लॉकअप में एक साथ रखा जाएगा और उनसे उनकी सुविधाएं छीन ली जाएंगी।

बॉलीवुड क्वीन कंगना राणावत इस शो की तेजतर्रार होस्ट के रूप में नजर आएंगी। लॉक अप एक दिलचस्प कैपटिव रियलिटी शो है, जिसमें सीट से बांधे रखने के लिए सारे मसाले मौजूद हैं। एक डेरिंग सेलिब्रिटी होस्ट, अनोखे टास्क, ड्रामा से भरपूर लड़ाइयां और दिलचस्प कंटेस्टेंट्स, जो जेल में बचे रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार होंगे। ये सारी खूबियां मनोरंजन का एक परफेक्ट मिश्रण साबित होंगी।

एम एक्स प्लेयर और अल्ट बालाजी अपने-अपने प्लेटफॉर्म्स पर इस शो को चैबीसों घंटे सातों दिन लाइव स्ट्रीम करेंगे, जिसमें दर्शक कंटेस्टेंट्स के साथ सीधे इंटरेक्ट कर सकेंगे। दर्शकों को यह अधिकार भी होगा कि वो अपने चुने गए कंटेस्टेंट्स को सजा या इनाम दें या फिर उनके लिए खबरी बन जाएं। एंडेमोल शाइन इंडिया के निर्माण में बने इस शो का प्रीमियर 27 फरवरी से एम एक्स प्लेयर और अल्ट बालाजी पर होगा।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एम एक्स मीडिया के सीईओ करण बेदी एवं कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर ने अपनी तरह के इस पहले फॉर्मेट के लिए होस्ट के रूप में तेजतर्रार कंगना राणावत के नाम की घोषणा की। इस मौके पर अल्ट बालाजी ग्रुप के सीओओ जुल्फिकार खान, एमएक्स मीडिया के सीओओ निखिल गांधी, और एम एक्स प्लेयर की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड – कॉन्टेंट एक्विजिशंस, मानसी श्रीवास्तव भी मौजूद थे, जहां इस डायनामिक शो के लोगों का अनावरण किया गया।

इस मौके पर क्वीन ऑफ बॉलीवुड कंगना राणावत ने कहा, ‘‘मैं इतने अनोखे और बेहतरीन कॉन्सेप्ट के साथ ओटीटी में प्रवेश करने को लेकर बेहद उत्साहित और रोमांचित हूं। मैं बॉस लेडी एकता कपूर को धन्यवाद देती हूं। मैं हमेशा उनकी सराहना करती हूं और मेरे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है। मुझे खुशी है कि मेरे ओटीटी डेब्यू के लिए भी वो मेरे साथ रहीं।’’

एमएक्स मीडिया के सीईओ करण बेदी ने कहा, ‘‘ ‘लॉक अप’ भारतीय एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम का रुख बदलने की दिशा में हमारा एक और कदम है। यह पहला ऐसा डिजिटल नॉन-फिक्शन शो है, जो भारत में अप्रत्याशित स्तर पर रिलीज किया जाएगा।’’

लॉक अप के लॉन्च को लेकर कॉन्टेंट की महारानी एकता आर. कपूर कहती हैं, ‘‘टैलेंट की पावर हाउस और शानदार अभिनेत्री कंगना राणावत मेरी करीबी दोस्त रही है और मुझे खुशी है कि मैं उनके पहले डिजिटल डेब्यू पर उन्हें सपोर्ट कर रही हूं और इसके लिए मैं उन्हें बधाई देती हूं। लॉक अप, बड़े पैमाने पर लॉन्च किया जा रहा है, जिसमें एक मनोरंजक रियलिटी शो की तमाम खूबियां हैं।’’

एमएक्स मीडिया के सीओओ निखिल गांधी ने कहा, ‘‘एम एक्स प्लेयर की सफलता के पीछे ग्लोबल इंडियन दर्शक हैं और हम उनकी पसंद के हिसाब से कॉन्टेंट तैयार करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, खास तौर पर 300 मिलियन की हमारी विशाल यूजर संख्या के साथ, जो यूएस, यूके, मिडिल ईस्ट, साउथ ईस्ट एशिया और अलग-अलग क्षेत्रों में फैले हुए हैं। लॉक अप जैसे रोमांचक, भव्य और कैपटिव रियलिटी शो के लिए बहुत-सी संभावनाएं हैं। होस्ट के रूप में भारत की फेवरेट क्वीन कंगना राणावत के साथ 16 पॉपुलर कंटेस्टेंट्स हैं, जो जेल में बचे रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार होंगे।’’

अल्ट बालाजी के साथ कॉन्टेंट की इस साझेदारी को लेकर एमएक्स प्लेयर की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड – कॉन्टेंट एक्विजिशंस, मानसी श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘इस अनोखी कैपटिव रियलिटी सीरीज को साकार करने के लिए हम अल्ट बालाजी जैसे देश के लीडिंग कॉन्टेंट क्रिएटर्स के साथ साझेदारी करके बेहद उत्साहित हैं। हम दर्शकों की मनपसंद सामग्री तैयार करने में यकीन रखते हैं और हमें विश्वास है कि इस परंपरागत नॉन-फिक्शन पेशकश के साथ हम लाखों दर्शकों का दिल जीत लेंगे।’’

अल्ट बालाजी ग्रुप के सीओओ जुल्फिकार खान ने घोषणा की कि अल्ट बालाजी रियलिटी शो पर आधारित दुनिया का पहला फैंटेसी मेटावर्स गेम भी शुरू करेगा। इस तरह का इनोवेशन अपने आप में अनोखा है और भारत में पहली बार होगा। यह गेम लॉकअप के साथ पेश किया जाएगा, जहां दर्शक रियल में खेल सकते हैं और जीत सकते हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button