मनोरंजन

रिद्धिमा कपूर को जन्मदिन पर करीना कपूर, मां नीतू कपूर सहित कई सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। बीती रात रिद्धिमा की घर पर बर्थडे पार्टी रखी गई जहां कपूर खानदान के साथ, आलिया भट्ट और रिद्धिमा के कई दोस्त भी शामिल हुए। करीना कपूर, करिश्मा कपूर सहित कई सेलेब्स ने रिद्धिमा को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है।

करीना कपूर ने दादा राज कपूर के साथ पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए रिद्धिमा को जन्मदिन की बधाई दी। तस्वीर में करीना और रिद्धिमा दादा राज कपूर की गोद में बैठी हुई हैं और करिश्मा कपूर  उनके गले में हाथ डालकर खड़ी हैं। करीना ने यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जन्मदिन मुबारक को खूबसूरत रिद्ज।

https://www.instagram.com/p/CFJQLwZpNof/?utm_source=ig_embed

रिद्धिमा की मां नीतू कपूर ने भी बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए तस्वीर शेयर की। नीतू कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरे दिमाग में यह मेरी छोटी सी लड़की है। वह पिछले कुछ महीनों से जो कर रही है वह अद्भुत है !!! वह सख्त रही है उसी समय हमेशा मेरा ध्यान रखा। स्क्रैबल खेलते समय हम खूब हंसे और रोए भी। इनकी तरह कोई नहीं हो सकता है, हैप्पी बर्थडे 40 क्यूटनेस।

https://www.instagram.com/p/CFJkSgagRdR/?utm_source=ig_embed

करिश्मा कपूर ने भी कजिन रिद्धिमा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने  पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी 40 बर्थडे। बहुत खुशी है कि हम आपके साथ जश्न मना रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CFJOsXolqTg/?utm_source=ig_embed

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रिद्धिमा को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे स्टनर और मेरी सेल्फी पार्टनर।

https://www.instagram.com/p/CFJY_elJ4ZZ/?utm_source=ig_embed

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button