कारोबार

आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, समय पर करें फाइल

  • आयकर विभाग ने करदाताओं से आईटीआर दाखिल करने की अपील की

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2021-22 और आकलन वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। अगर आपने अभी तक अपना आईटीआर दाखिल नहीं दाखिल किया है तो कृपया अंतिम तिथि तक प्रतीक्षा न करें और अपना आयकर रिटर्न आज ही फाइल करें। आयकर विभाग ने बुधवार को ट्वीट कर करदाताओं से ये अपील की है।

आयकर विभाग ने अपने ट्वीट में कहा है कि वेतनभोगी करदाताओं और गैर-लेखापरीक्षा मामलों में वित्त वर्ष 2021-22 और आकलन वर्ष 2022-23 के लिए आईटीआर दाखिल करने की नियत तारीख 31 जुलाई है। करदाता अंतिम समय में भीड़ से बचने के लिए अपना आईटीआर रिटर्न विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/#ITR पर जाकर दाखिल कर सकते हैं।

आयकर विभाग के मुताबिक आईटीआर दाखिल करने की डेडलाइन उन सभी करदाताओं के लिए 31 जुलाई है, जिनके खातों का ऑडिट करने की जरूरत नहीं है, लेकिन जिन करदाताओं के खातों को ऑडिट करने की जरूरत है, उनके लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। करदाता को यह भी जानना जरूरी है कि अलग-अलग प्रकार के इनकम वाले व्यक्तियों के लिए आईटीआर फॉर्म अलग-अलग हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button