उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी बजट : मंत्री दिनेश सिंह का तंज- सपा विधायकों को अपने क्षेत्र की जनता की चिंता हो या न हो, लेकिन सरकार को…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने विधानसभा में कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों को अपने क्षेत्र की जनता की चिंता हो या न हो लेकिन प्रदेश सरकार को उनके क्षेत्र की जनता की चिंता है।

बजट सत्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य डॉ. आरके वर्मा के प्रश्‍न के जवाब में मंत्री ने कहा, ”माननीय विधायक, जिनका सवाल है और सभी सदस्यों से कहना चाहता हूं कि समाजवादी पार्टी के विधायकों को अपने क्षेत्र की चिंता हो या न हो, राज्‍य सरकार को आपके क्षेत्र की जनता की चिंता है।”

दरअसल, पूरक प्रश्न के दौरान वर्मा ने शुरुआत में कहा ”भारत पूछता है और आज किसान जब खाद मांगता है तो आपकी पुलिस का जवान लाठी मारता है। पूछता है भारत का किसान दसवां बजट पेश हो गया लेकिन उसकी आमदनी नहीं बढ़ी।”

वर्मा ने प्रश्न किया कि प्रदेश के किसानों के कृषि उपज से संबंधित रोजगार, व्यापार उद्योग और विपणन बढ़ाने संबंधित कोई कार्ययोजना सरकार ने बनाई है। उन्होंने पूरक प्रश्न किया कि प्रयागराज के सोरांव में जो औद्योगिक गलियारा बना रहे हैं, क्या उसे कृषि गलियारा बनाने का कार्य करेंगे।

दिनेश प्रताप सिंह ने जवाब देते हुए कहा, ”भारत पूछता है, पता नहीं किससे पूछता है, मुझे नहीं मालूम… माननीय विधायक जी से आपकी विधानसभा आलापुर की जनता अगर सवाल पूछती तो बहुत अच्छा लगता, काश, विधायक जी, आलापुर को पता होता कि सवाल किस विभाग से किया जा रहा है, लिखित रूप से किस विभाग से पूछा जा रहा है और उसकी विषय वस्तु कहां ले जा रहे हैं।”

सिंह ने कहा कि काश आपसे आलापुर की जनता पूछती कि आप आलापुर के लिए कितना चिंतित हो। सपा सदस्‍य वर्मा ने आपत्ति की कि वे आलापुर नहीं, बल्कि प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज क्षेत्र के विधायक हैं और मंत्री गलत बोल रहे हैं। मंत्री ने कुछ कागज पलटने के बाद कहा, ”आपका विधानसभा क्षेत्र गलत बोल गया था।” और फिर वह जवाब देने लगे।

मंत्री दिनेश सिंह ने कहा, ”काश आपके विधानसभा क्षेत्र की जनता आपसे पूछती कि किस विभाग का सवाल कागज में लगाए हो और किस विभाग के मंत्री से सवाल कर रहे हो। क्या जितना लंबा चौड़ा भाषण आपने दिया उसका विपणन से कोई ताल्लुक है।”

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button