अलीगढ़उत्तर प्रदेशलखनऊ

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हिन्दू छात्र पर तमंचे की बट से हमला, कई के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) एक बार फिर सुर्खियों में है। रविवार की शाम एएमयू सिटी स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र प्रशांत राठी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। ये घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुरानी चुंगी की के अल्लामा इकबाल हॉल के बाहर की बताई जा रही है।

हमले से परिसर में मच गई अफरा-तफरी

छात्र प्रशांत ने तहरीर में लिखा है कि वो अपने दोस्त से मिलने जा रहा था, तभी कुछ नामजद और कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार किया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। हमले के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

सोशल मीडिया पर जबरन कलमा पढ़वाने की बात फैलते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन छात्र के लिखित शिकायत पत्र में इस बात का कहीं जिक्र नहीं है कि उसे कलमा पढ़वाने के लिए मजबूर किया गया। छात्र मीडिया के सामने भी नहीं आया है। घायल छात्र को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हमलावरों में कुछ एएमयू के छात्र और कुछ पूर्व छात्र भी शामिल

एएमयू प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की पुष्टि हुई है। छात्र की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों में कुछ एएमयू के छात्र और कुछ पूर्व छात्र हैं।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा

प्रॉक्टर ने स्पष्ट किया कि ‘जबरन कलमा पढ़वाने’ की बात पूरी तरह निराधार है, क्योंकि छात्र की शिकायत में ऐसा कोई उल्लेख नहीं है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है और नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इस बीच, एएमयू प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button