ताज़ा ख़बरदेश

दिल्ली पुलिस STF ने 10 टन लाल चंदन की लकड़ी की बरामद, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF), साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  10 टन रेड सैंडलवुड (लाल चंदन) बरामद किया है, जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति से दिल्ली तस्करी कर लाया जा रहा था। पुलिस ने इस अवैध तस्करी में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद रेड सैंडलवुड की कीमत करोड़ों रुपये की बताई जा रही है। यह अब तक की दिल्ली पुलिस द्वारा रेड सैंडलवुड की सबसे बड़ी रिकवरी में से एक मानी जा रही है। इस मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस आज दोपहर को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में देगी।

दरअसल दिल्ली पुलिस को आंध्रप्रदेश पुलिस की मदद से इनफार्मेशन मिली थी जिसके बाद STF और लोकल पुलिस की टीम बनाई गई जिसके बाद ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत दिल्ली की तुगलकाबाद इलाके के गोदाम से हाई क्वालिटी की लाल चंदन की लकड़ी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी में से इरफ़ान हैदराबाद का रहने वाला है और दूसरा आरोपी अमित मुंबई का रहने वाला है। पकड़े गए दोनों तस्कर लाल चंदन को इंटरनेशनल मार्केट में बेचने की फिराक में थे। आरोपी लाल चंदन को चाइना में भी बेचते थे और साथ ही म्यांमार में भी इनका नेटवर्क फैला था।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button