उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला, कैदी ने कैंची ताबड़तोड से सिर पर किया वार

  • जेल अस्पताल में एक बंदी ने लोहे की रॉड से सिर को किया घायल
  • मंगलवार की शाम जेल अस्पताल में घटना की दिया अंजाम

लखनऊ। राजधानी की जिला जेल में बंद प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर मंगलवार की शाम जेल अस्पताल में जानलेवा हमला हो गया। इस हमले में पूर्व मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल पूर्व मंत्री की हालत नाजुक बनी हुई है। इन्हें उपचार के लिए जेल के बाहर अस्पताल में भेजा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर इस हमले को पूर्व मंत्री के जेल के बाहर अस्पताल में भर्ती कराए जाने की साजिश बताया जा रहा है। उधर जेल प्रशासन ने इसे मामली घटना बताते हुए पूरे मामले से ही पल्ला झाड़ लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति उपचार के लिए जेल अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे जेल अस्पताल में एक विचाराधीन बंदी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पूर्व मंत्री के साथ नोंकझोंक बढ़ने पर बंदी ने अस्पताल में रखी अलमारी के ऊपर रखी रॉड से पूर्व मंत्री के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में पूर्व मंत्री लहूलुहान होकर बैरेक में गिर गए। इसकी सूचना मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अधिकारियों ने मौके प पहुंचकर मामले को शांत कराया। इस दौरान हमला करने वाले बंदी को तन्हाई बैरेक में भेजकर मामले के शांत करा दिया गया।

सूत्रों का कहना है कि यह हमला एक सोची समझी साजिश बताया जा रहा है। बताया गया कि पूर्व मंत्री ने ये हमला जेल से बाहर अस्पताल जाने के लिए कराया गया है। पूर्व मंत्री पूर्व में भी उपचार के बहाने लंबे समय तक जेल के बाहर अस्पताल में रह चुके है। इस हमले को इसी कड़ी से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। उधर इस संबंध में जब लखनऊ जेल के जेलर ऋतिक प्रियदर्शी से बात की गई तो उन्होंने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर लोहे के टुकड़े से हमला होने के बात को स्वीकार करते हुए बताया कि हमले में उनके सिर पर चोट आई है। हालत बिगड़ने पर उन्हें जेल के बाहर के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जा सकता है। हमलावर बंदी के बारे में उन्होंने कुछ भी बताने में साफ इनकार कर दिया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button