कारोबार

HDFC Bank की दुबई ब्रांच को मिला DFSA का नोटिस, नए ग्राहकों को जोड़ने पर लगा बैन

भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक- HDFC Bank ने शेयर बाजार को एक सूचना दी है। बैंक ने इस सूचना में शेयर बाजार एक्सचेंजों को बताया कि दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (DIFC) स्थित उनकी ब्रांच  को दुबई फाइनेंशियल सर्विसेज अथॉरिटी (DFSA) से एक नोटिस मिला है। DFSA नोटिस के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक की डीआईएफसी ब्रांच को नए ग्राहकों को किसी भी तरह की फाइनेंशियल सर्विस देने से बैन कर दिया गया है, जिसमें फाइनेंशियल प्रॉडक्ट्स पर सलाह देना, इंवेस्टमेंट डील की व्यवस्था करना, क्रेडिट की व्यवस्था करना और कस्टडी सेवाएं देना शामिल है। इसके साथ ही, ब्रांच को नए ग्राहकों के लिए फाइनेंशियल प्रोमोशन भी नहीं कर पाएगी।

पुराने ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा पाबंदियों का कोई असर

एचडीएफसी बैंक ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ये प्रतिबंध मौजूदा ग्राहकों या उन ग्राहकों पर लागू नहीं होंगे, जिन्हें पहले वित्तीय सेवाएं प्रदान की गई थीं या सेवाएं दी जा रही हैं। डीएफएसए का ये आदेश तब तक प्रभावी रहेगा जब तक इसे लिखित रूप में संशोधित या रद्द नहीं कर दिया जाता है। दरअसल, डीएफएसए ने एचडीएफसी बैंक की डीआईएफसी ब्रांच द्वारा पूरी तरह से शामिल नहीं किए गए ग्राहकों को प्रदान की जाने वाली वित्तीय सेवाओं के संबंध में चलने वाले प्रोसेस और इसकी ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं पर चिंता व्यक्त की थी।

क्या DFSA के नोटिस का एचडीएफसी बैंक के वित्तीय हालातों पर बुरा असर पड़ेगा

एचडीएफसी बैंक ने साफ किया है कि डीआईएफसी ब्रांच का संचालन उसके ओवरऑल बिजनेस और फाइनेंशियल कंडीशन के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। 23 सितंबर तक, एचडीएफसी बैंक की डीआईएफसी ब्रांच में जॉइंट अकाउंट होल्डर्स के साथ कुल ग्राहकों की संख्या 1489 थी। एचडीएफसी बैंक ने एक बयान में कहा, “हमने ऊपर बताए गए नोटिस में दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए पहले ही सभी जरूरी कदम उठा लिए हैं। एचडीएफसी बैंक डीएफएसए के साथ चल रही जांच में पूरा सहयोग करने और डीएफएसए की चिंताओं का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button