उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

CM योगी का नाम सुनकर कांपते हैं अपराधी : बोले ब्रजेश पाठक- आज अपराधियों में दिखता है कानून का खौफ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कहा कि 2017 के बाद से मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अभियान शुरू हुआ। आज आलम यह है कि अपराधी मुख्यमंत्री योगी का नाम सुनकर ही कांप जाते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय समाज में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। द्वापर और त्रेता युग में देवता भी देवियों की आराधना करते थे।घर में भी शिक्षा के लिए सरस्वती माता और धन के लिए मां लक्ष्मी की पूजा होती है। कष्ट में हम सनातन धर्म वाले मां काली को याद करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले क्या हालात थे किसी से छुपे नहीं। हमारी बहनें 2017 से पहले प्रदेश की स्थिति को एक बार याद करें। 2017 से पहले बेटी 5 बजे घर नहीं आती थी तो परिवार घबराता था।नारा चलता था देख सपाई बिटिया घबराई।

पाठक ने कहा कि आज अपराधी गले में तख्ती लटका कर कह रहे हैं अपराध नहीं करना है। आज अपराधी अपराध से तौबा तौबा चिल्ला रहे हैं। प्रदेश में 44177 बेटियों को पुलिस में भर्ती किया गया। आज किसी रोमियो की ताकत नहीं है किसी बेटी पर फबती कस दे,यह वही पुलिस है जो पहले थी।

डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि सपा के गुंडों ने सीओ को गाड़ी के बोनट पर लटका कर एसपी के घर में घुसेड़ दिया। पहले एसपी को भी सपा सरकार में थप्पड़ मार दिए जाते थे। आज पुलिस प्रशासन शक्ति के साथ काम कर रहा है। आज एनसीआरबी के आंकड़े अपराध की हालत बता रहे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अपराधियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सजा हो रही है। प्रधानमंत्री आवास भी बेटियों के नाम पर दिया जा रहा। पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सत्ता में भागीदारी दी। कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को फाड़ दिया था।भारत की बेटी संसद में बैठकर देश का कानून बनाएंगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button