देशबड़ी खबर

‘राहुल गांधी ने घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली’, बेगूसराय में बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद में बोले अमित शाह

बेगूसराय: बिहार चुनाव के लिए अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन सियासत जोरों पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाल में राहुल गांधी ने बिहार में घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को पूरे राज्य में हर घर में जाना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि अगर वे सत्ता में आ गए तो बिहार घुसपैठियों से भर जाएगा।

नरेंद्र मोदी के बारे में क्या बोले अमित शाह?

अमित शाह ने पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ की और कहा- कल ही मोदी जी का जन्मदिन था। मोदी जी दुनिया में मात्र एक ऐसे नेता हैं जो लगातार 24 साल तक या तो राज्य के मुखिया रहे या देश के। इस 24 साल में एक भी दिन ऐसा नहीं है जब मोदी जी ने छुट्टी ली हो. वे 24 घंटे देश की सेवा में लगे रहे हैं। कुछ नेता ऐसे हैं जो गर्मी बढ़ने लगती है तो विदेश के दौरे पर चले जाते हैं। आप लोग जानते हैं न। लेकिन दूसरे ओर मोदी ने हमेशा अपने से पहले देश, देश के बाद पार्टी, पार्टी के बाद कार्यकर्ता उसके बाद देश का भला। अपना और परिवार का कभी विचार नहीं किया। ऐसा नेतृत्व हमें प्राप्त हुआ। बिहार की विजय बहुत महत्वपूर्ण है। बिहार में एनडीए जितना मजबूत होगा, बिहार उतना समृद्ध होगा। बीजेपी जितनी मजबूत होगी बिहार उतना सुरक्षित होगा। बिहार जितना मजबूत समृद्ध और सुरक्षित होगा, भारत उतना ही मजबूत समृद्ध और सुरक्षित होगा।

वोट चोरी के झूठे विमर्श का पर्दाफाश करें कार्यकर्ता

बता दें कि अमित शाह रोहतास और बेगूसराय जिलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए बिहार के दौरे पर हैं। बेगूसराय में कार्यकर्ताओं से संवाद से पहले उन्होंने डेहरी-ऑन-सोन में मगध-शाहाबाद क्षेत्र के 10 जिलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने भाजपा) कार्यकर्ताओं से विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के वोट चोरी संबंधी ‘‘झूठे विमर्श’’ का पर्दाफाश करने के लिए कहा और लोगों को आगाह किया कि यदि विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो राज्य ‘‘घुसपैठियों से भर जायेगा’’।

‘वोटर अधिकार यात्रा को लेकर और क्या बोले अमित शाह?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘‘वोटर अधिकार यात्रा’’ का जिक्र करते हुए शाह ने आरोप लगाया, ‘‘आप (भाजपा कार्यकर्ता) जानते हैं कि इसका उद्देश्य क्या था? इसका उद्देश्य बांग्लादेश से आये घुसपैठियों की रक्षा करना था’’। शाह ने कहा, ‘‘आपको पूरे राज्य में जाना चाहिए, हर घर में जाना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि यदि वे (विपक्षी गठबंधन) सत्ता में आ गए तो बिहार का हर जिला घुसपैठियों से भर जायेगा।’’ उन्होंने गांधी के वोट चोरी के आरोप को भी ‘‘झूठा विमर्श’’ करार दिया और कहा कि ‘‘उन्होंने (कांग्रेस नेताओं ने) पहले भी इसी तरह की रणनीति अपनाई थी जब उन्होंने आरोप लगाया था कि हम अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण खत्म करना चाहते हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।’

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button