उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी सरकार ने आवारा कुत्तों के लिए बनाया नया नियम, दूसरी बार काटने पर होगी उम्रकैद!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ने पर राज्य सरकार गंभीर हो उठी है। इस क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद तय किया गया है कि यदि कोई आवारा कुत्ता किसी व्यक्ति को दूसरी बार काटेगा तो उसको उम्रकैद होगी यानी उसे जिंदगी भर पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) केंद्र में रखा जाएगा। यह फैसला आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए लिया गया है।

उम्रकैद यानी जिंदगीभर एबीसी सेंटर में रखा जाएगा

राज्य सरकार ने कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सभी नगर निकायों को नए कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने आदेश जारी कर हिंसक और आक्रामक कुत्तों के लिए खास सजा तय करने की व्यवस्था की है। विभागीय आदेश के अनुसार यदि कोई कुत्ता पहली बार किसी को काटता है तो उसे 10 दिनों के लिए एबीसी केंद्र में रखा जाएगा।

दोबारा हमले पर 3 सदस्यीय टीम की जांच के बाद होगा अंतिम फैसला

लेकिन यदि वही कुत्ता दोबारा किसी पर हमला करता है तो तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच करेगी और हालात का आकलन करेगी। इस जांच टीम में पशुधन अधिकारी, स्थानीय निकाय का प्रतिनिधि और एसपीसीए का सदस्य होगा। यदि जांच में यह साबित हो जाए कि कुत्ते को भड़काया नहीं गया था तो ऐसे कुत्ते को आधिकारिक गोद लिए जाने तक एबीसी सेंटर में ही जीवनभर के लिए रखा जाएगा।

आदेश के अनुसापर कुत्ते को हिरासत में लेने के लिए पीड़ित को सरकारी अस्पताल से इलाज का प्रमाणपत्र देना होगा। इसके बाद नगर निगम का पशुपालन विभाग उस कुत्ते को एबीसी सेंटर भेजेगा, जहां उसका इलाज किया जाएगा और उसे निगरानी में रखा जाएगा।

पहली घटना पर कुत्ते के शरीर में लगाई जाएगी माइक्रोचिप

ऐसे कुत्तों को शुरुआती 10 दिनों की हिरासत के बाद रिहा करने से पहले उनके शरीर में माइक्रोचिप लगाई जाएगी, ताकि उनके व्यवहार पर निगरानी रखी जा सके। एबीसी सेंटर में उन्हें एंटी-रेबीज टीके लगाए जाएंगे और उनके स्वास्थ्य व गतिविधियों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल होगी।

प्रयागराज नगर निगम में विभागीय निर्देश पर अमल शुरू

प्रयागराज नगर निगम के पशुधन अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने बताया कि प्रमुख सचिव के निर्देश मिलते ही नए नियम लागू किए जाने लगे हैं। तीन सदस्यीय जांच समिति बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही पूरे नगर निगम क्षेत्र में आक्रामक व हमलावर कुत्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button