देशबड़ी खबर

‘लव जिहाद’ गैंग पर भोपाल में बड़ा एक्शन, आरोपी साद और साहिल के घर पर चला बुलडोजर

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव-जिहाद, रेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में शामिल एक गैंग के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। शनिवार को भोपाल में दो आरोपियों, साद और साहिल के अवैध रूप से बनाए गए घरों पर बुलडोजर चला, जिसके बाद दोनों मकान को पूरी तरह ध्वस्त हो गए। ये कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। इस गैंग का मास्टरमाइंड फरहान खान अगला निशाना है, जिसके अवैध निर्माण को गिराने के लिए कोर्ट में मामला चल रहा है। कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने के बाद फरहान के मकान पर भी बुलडोजर चलने की संभावना है।

हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते थे आरोपी

यह सनसनीखेज मामला अप्रैल 2025 में सामने आया था, जब कॉलेज की 5 छात्राओं ने भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि फरहान खान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार मिलकर एक संगठित गैंग चला रहे थे, जो हिंदू कॉलेज छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाकर रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि इस गैंग ने कम से कम 10-12 लड़कियों को अपना शिकार बनाया हो सकता है, जिनमें से 6 पीड़िताएं अब तक सामने आ चुकी हैं।

पुलिस ने 6 आरोपियों को किया था गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों फरहान खान, साहिल, साद, नबील, अली और अबरार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी मुस्लिम समुदाय से हैं। फरहान खान इस गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिसने गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उसे एक एनकाउंटर में दबोच लिया। अब तक इस मामले में 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। सारे आरोपी अलग-अलग काम करते थे और मिलकर लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाते थे।

  1. फरहान खान: गैंग का मास्टरमाइंड, जो पूरे नेटवर्क को संचालित करता था।
  2. साहिल खान: डांस क्लास चलाता था और फरहान का करीबी साथी था।
  3. साद: मैकेनिक का काम करता था और फरहान के इशारे पर लड़कियों को नशीले पदार्थ सप्लाई करता था।
  4. अली खान और अबरार: गैंग के अन्य सक्रिय सदस्य, जो नेटवर्क में सहयोग करते थे।
  5. नबील: बिहार का रहने वाला, जो गैंग के लिए कमरे उपलब्ध कराता था।

फरहान के घर पर भी चलेगा बुलडोजर

शनिवार को भोपाल प्रशासन ने साद और साहिल के सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को गिराने की कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों मकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। मास्टरमाइंड फरहान के अवैध निर्माण पर कार्रवाई को फिलहाल टाल दिया गया है, क्योंकि उसकी कोर्ट में पेशी होनी है। कोर्ट के फैसले के बाद फरहान के मकान पर भी बुलडोजर चल सकता है।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रशासन ने इस मामले में सख्त रवैया अपनाया है। अप्रैल में पीड़ित लड़कियों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामले की गहन जांच शुरू की।

मामले में अब आगे क्या हो सकता है?

जांच में पता चला कि यह ‘लव जिहाद’ गैंग सुनियोजित तरीके से कॉलेज छात्राओं को टारगेट करता था। लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर, नशीले पदार्थ देकर और ब्लैकमेलिंग के जरिए उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस गैंग ने कई अन्य लड़कियों को भी निशाना बनाया हो सकता है, और पीड़िताओं की संख्या 12 तक हो सकती है। प्रशासन और पुलिस इस मामले में और सख्त कदम उठाने की तैयारी में हैं। फरहान खान के अवैध निर्माण पर कोर्ट के फैसले के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button