उत्तर प्रदेशबड़ी खबरवाराणसी

काशी पहुंचे PM मोदी, CM योगी और राज्यपाल ने किया स्वागत, मॉरीशस के प्रधानमंत्री से करेंगे द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय बातचीत के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी पहुंचे।उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। पुलिस लाइन से होटल ताज तक स्वागत मार्ग पर काशीवासियों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने गुलाब की पंखुड़ियों से उनका भव्य स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि छह स्वागत स्थलों पर प्रधानमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

भारत-मॉरीशस वार्ता से सांस्कृतिक, व्यापारिक और पर्यटन साझेदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भी चर्चा होने की संभावना है। शाम को मॉरीशस के प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का दर्शन करेंगे। अगले दिन, 12 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

मोदी आज यहां लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हेलिकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से होटल ताज जाएंगे, जहां वे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर हवाई अड्डे पर उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग से होटल ताज जाएंगे। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री के पुलिस लाइन हेलीपैड से ताज होटल तक के यात्रा मार्ग पर कुल 6 स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। इन प्वाइंटों पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ काशी की जनता अपने लोकप्रिय सांसद एवं प्रधानमंत्री का पारंपरिक शैली में गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर स्वागत करेगी।

द्विपक्षीय बातचीत के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को छोड़ने एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से वापस वो सर्किट हाउस आ जाएंगे। शाम को होटल ताज पहुंचकर मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ गंगा आरती का दर्शन करने रविदास घाट जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी द्वारा मॉरीशस के प्रधानमंत्री को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अगले दिन सुबह मॉरिशस के प्रधानमंत्री के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन करने भी जाएंगे। मंदिर से निकल कर मॉरीशस के प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट छोड़ने जायेंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button