मनोरंजन

इंतजार हुआ खत्म! एस एंड राज एंटरटेनमेंट की बैनर की नई फिल्म ‘ प्रीत की रीत ’ का फर्स्ट लुक जारी, जल्द आएगा ट्रेलर

  • सोसल मीडिया पर वायरल हुआ फस्ट लुक , भोजपुरी फैन हुए खुश

एस एंड राज एंटरटेनमेंट की के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘प्रीति की रीत ‘ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया। जो सोसल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस भोजपुरी फिल्म के पोस्टर में काफी कलाकार नजर आ रहे है, इससे लग रहा है कि फिल्म बिग बजट मे निर्माण किया गया होगा।

फिल्म परिवारिक के साथ एक्शन से भरपूर है,
निर्माता राकेश कुमार सिंह और सह निर्माता प्रवीण कुमार द्वारा बनायीं गयी इस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के बाद अब दर्शको में फिल्म को देखने का चाहत बढ़ गयी है। दर्शक एक्शन और मनोरंजन का तड़का देखने के लिए उत्त्साहित हो उठे है। बस वह ट्रेलर इंतजार करने लगे है | फिल्म में एक से बढ़ कर एक गाने है जो दर्शकों को काफ़ी पसंद आएगी।

इस फिल्म को लेकर निर्देशक आमिर सिद्दीकी काफी ज्यादा उत्साहित है। क्योंकि भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए यह फिल्म बेहद ही अलग फिल्म है जिसमे मल्टीस्टारर कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म का कांसेप्ट बिलकुल ही अलग है। अब यह देखना काफी दिलस्प होगा की फिल्म की कहानी किस तरह से दर्शकों का मनोरंजन करती है।

फिल्म के निर्माता राकेश कुमार सिंह व सह निर्माता प्रवीन कुमार हैं निर्देशक आमिर सिद्दीकी व सहायक निर्देशक नीरज वर्मा हैं, जबकि कहानी मनोज पाण्डेय ने लिखी है। संगीत की जिम्मेदारी भारत चौहान ने संभाली है, और छायांकन (DOP) प्रमोद पाण्डेय द्वारा किया जा रहा है। वही एक्शन प्रदीप खड़का का हैं तथा कोरियोग्राफर विवेक थापा हैं निर्माण मे सहयोग जे नीलम का हैं।

फिल्म में मनु कृष्णा , आँचल पाण्डेय, सुशील सिंह,पवन साहू, रवीना सिंह, पूनम मौर्या,राखी जायसवाल, सोनाली मिश्रा, मनोज द्विवेदी, सचिन सैनी,ज्योति श्रीवास्तव, सोनाली मिश्रा,समीम खान, राहत शेख,नैमिष शुक्ला जैसे जाने-माने कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फ़िल्म मे मेहमान कलाकार के रूप मे चाँदनी सिंह हैं । फिल्म के पी आर ओ अरविन्द कुमार मौर्या हैं। शूटिंग लखनऊ के थाना बक्शी तालाब क्षेत्र के विभिन्न खूबसूरत लोकेशनों पर किया गया है, जो फिल्म में एक विशेष आकर्षण है। फ़िल्म के प्रोडक्शन हेड गौरव पटेल व प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज गुप्ता हैं। तथा लोकल लाइन प्रोडक्शन नितिन भास्कर हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button