उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लुलु हाइपरमार्केट लखनऊ में लुलु मैंगो फेस्ट 2025 का भव्य उद्घाटन

लखनऊ। लुलु हाइपरमार्केट ने आयोजित बहुप्रतीक्षित मैंगो फेस्ट 2025 का लुलु हायपरमार्केट में भव्य उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सीआईबी हॉर्टिकल्चर विभाग, लखनऊ की प्रमुख डॉ. अंजू बाजपेयी और आईसीएआर-सीआईएसएच, हॉर्टिकल्चर विभाग, लखनऊ के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मनीष मिश्रा और आईसीएआर-सीआईएसएच, लखनऊ के फसल उत्पादन प्रमुख डॉ. कुंदन किशोर ने किया।

इस साल के मैंगो फेस्ट में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और भारत के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त 25 से अधिक प्रीमियम आम की किस्मों को प्रदर्शित किया गया , जो 5 जून 2025 से शुरू होगा। यह फेस्ट उत्तर प्रदेश के स्थानीय किसानों का समर्थन करते हुए भारत की समृद्ध कृषि परंपरा का जश्न मनाने और सरकारी पहल का समर्थन करने के लिए लुलु हाइपरमार्केट की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

श्री नोमान अजीज खान, क्षेत्रीय प्रबंधक – उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर ने कहा, “हम उत्तर प्रदेश और आस-पास के राज्यों के सभी निवासियों को आम की विभिन्न किस्मों को देखने और जानने के लिए आमंत्रित करते हैं। लुलु भविष्य में स्थानीय फसलों को बढ़ावा देने और हमारे कृषि समाज को सशक्त बनाने के लिए इस तरह के उत्सवों में स्वागत करता रहेगा।” हम “वोकल फॉर लोकल” पहल के लिए काम करके बहुत खुश हैं।

श्री सुनील शर्मा, महाप्रबंधक – लुलु हाइपरमार्केट लखनऊ ने कहा, “इस मैंगो फेस्ट के दौरान, ग्राहक विभिन्न आम की किस्मों का आनंद ले सकते हैं और रोमांचक उपहारों के साथ मज़ेदार वीकेंड गेम्स में भाग ले सकते हैं।” आइए और फलों के राजा आम का लुलु हाइपरमार्केट, लखनऊ में स्वाद का आनंद लें।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button