अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अयोध्या: रामनवमी से पहले लाइटों से जगमग हुआ राम जन्मभूमि मंदिर, सामने आया VIDEO

अयोध्या: पूरे देश में रामनवमी से पहले भगवान राम को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। अयोध्या में तो राम जन्मभूमि मंदिर को लाइटों से सजाया गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राम मंदिर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। गौरतलब है कि रामनवमी का त्यौहार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा।

क्यों मनाई जाती है रामनवमी?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। इस दिन पूरे देशभर में भगवान राम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। खासतौर से अयोध्या में रामनवमी की खास रौनक देखने को मिलती है। रामनवमी के शुभ अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु अयोध्या आते हैं। सरयू नदी में पवित्र स्नान करने के पश्चात् भक्तगण श्री राम जी के जन्मोत्सव में भाग लेने हेतु राम मंदिर जाते हैं।

क्या है रामनवमी का महत्व?

राम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। भगवान राम का जन्म त्रेतायुग में हुआ था। अपने उच्च आदर्शों एवं धर्मपरायणता के कारण भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में भी जाना जाता है। रामनवमी के दिन प्रभु राम के साथ माता सीता, लक्ष्मण जी और बजरंगबली की भी पूजा होती है। मान्यता है कि राम जन्मोत्सव के दिन भगवान राम के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। रामनवमी के दिन भगवान राम को खीर का भोग लगाने की परंपरा है।

अयोध्या में रामनवमी पर खास इंतजाम

रामनवमी का अयोध्या में अनोखा उत्साह है क्योंकि ये भगवान राम की जन्मस्थली है। यहीं उनका भव्य मंदिर भी बनकर तैयार हुआ है। ऐसे में राम भक्त अयोध्या में अपने प्रभु का जन्मोत्सव मनाने के लिए उत्साह प्रदर्शित कर रहे हैं। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलेगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button