उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमहराजगंज

तीन साल में यूपी से खत्म कर देंगे गरीबी : योगी

सीएम ने 654 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

  • वक्फ के नाम पर जमीनों की लूट-खसोट और अवैध कब्जे पर रोक लगेगी
  • महाराजगंज में केंद्रीय विद्यालय व स्पोर्ट्स स्टेडियम का शुभारंभ भी जल्द होगा
  • रामनवमी पर रामलला के सूर्य तिलक कार्यक्रम को टीवी पर देखने की सीएम ने की अपील
  • लाभार्थियों को वितरित किए चेक, टूलकिट, स्मार्टफोन और नियुक्तिपत्र

महाराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर महाराजगंज पहुंचे। उन्होंने रोहिन बैराज के लोकार्पण सहित 654 करोड़ रुपये की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। याेगी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने संकल्प लिया कि अगले 3 साल में यूपी से गरीबी खत्म कर इसे देश का नंबर एक राज्य बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हाल ही में देश की संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम पारित किया गया है। इससे वक्फ के नाम पर जमीनों की लूट-खसोट और अवैध कब्जे पर रोक लगेगी। अब कोई चौराहों की जमीनों पर कब्जा नहीं कर सकेगा।

सरकारी संपत्ति का उपयोग विद्यालय, चिकित्सालय, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, बैराज और आवास निर्माण जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में होगा। योगी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में रोहिन नदी पर बैराज के लोकार्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस बैराज से 16 हजार अन्नदाता किसानों और 5400 हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। यह बैराज मां बनैलिया देवी के नाम से जाना जाएगा। रोहिन नदी का पानी मीठा है और यह नेपाल से गोरखपुर तक बहती है। इस बैराज से किसानों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा।

उन्होंने रोहिन बैराज के बारे में कहा कि 25 साल से इसकी मांग थी, लेकिन पहले की सरकारें अपने परिवार की जेब भरने और जमीन की लूट में व्यस्त थीं। अब यह बैराज बाढ़ से बचाव और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराएगा। इसके आसपास वॉटर बॉडी, पर्यटन, नौकायन और रेस्टोरेंट बनने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने सरयू नहर परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि 1972 में बनी परियोजना को पूरा होने में 49 साल लग गये, वो भी तब पूरा हुआ जब भाजपा की सरकार आई। सिंचाई के क्षेत्र में अर्जुन सहायक, बाणसागर और सरयू नहर परियोजनाओं से लाखों हेक्टेयर भूमि को लाभ मिला है। पिछले 8 साल में प्रदेश में 23 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा और 14 लाख किसानों को मुफ्त ट्यूबवेल कनेक्शन दिए गए हैं।

मधवलिया में गोशाला और डेयरी उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। महाराजगंज में केंद्रीय विद्यालय और स्पोर्ट्स स्टेडियम का शुभारंभ भी जल्द होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराजगंज मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में प्रदेश में पहले स्थान पर है। 1000 युवाओं को ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने रामनवमी पर अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक कार्यक्रम को टीवी पर देखने की अपील की और सभी को नवरात्रि और रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महाराजगंज के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, आयुष मंत्री और महाराजगंज के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु समूत अन्य नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने यहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टैबलेट, चाबी, आयुष्मान कार्ड, पोषण पोटली, पग मशीन, खेल प्रोत्साहन सामग्री एवं किट का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया। साथ ही चिकित्सकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरित किये। मुख्यमंत्री ने यहां पौधरोपण भी किया। इस दौरान सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण प्रदान किया। पोषण पोटली, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी, नीरज को 10 लाख का चेक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉ. दिव्या द्विवेदी, डॉ. सुधीर पांडेय को चिकित्सक पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत शिवपूजन और सुशीला देवी को आयुष्मान कार्ड, माटीकला टूलकिट के तहत कुम्हार सर्वजीत कुमार को टूलकिट, युवक मंगल दल के गोविंद राव और ममता को खेल किट। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री प्रिया सिंह, रूबी को नियुक्ति पत्र।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लक्ष्मीना देवी और शरिउल निशा को 21 करोड़ 13 लाख 80 हजार का चेक प्रदान किया गया। ड्यूटी के दौरान मृत उदयभान त्रिपाठी की परिजन इंदु त्रिपाठी को 30 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए पूनम यादव को 30 लाख का पुरस्कार। मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रियंका मौर्य, आद्या राय को टैबलेट। स्वामी विवेकानंद युवा साशक्तिकरण योजना के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में रोशनी वर्मा और मंशा गौड़ को टैबलेट वितरित किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button