उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कक्षा 8 की छात्रवृति परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर के 2 छात्रों ने प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त कर विजय हासिल की

फ़िरोज़ाबाद, सर्वोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा कक्षा 8 की छात्रवृति पेपर का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के 18 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया था जिसमे सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला के दो छात्रों ने स्थान प्राप्त कर 1लाख और लैपटॉप व दूसरे ने 50 हजार रु के साथ 1 बेग प्राप्त किया
सर्वोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा आयोजित कक्षा 8 की छात्रवृति परीक्षा में  रामनगर निवासी लक्ष्य गुप्ता एवं पीयूष जैन निवासी लोहियांन गली जो सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में शिक्षा ग्रहण करते है। इन दोनों ही छात्रों ने छात्रवृति के लिए आयोजित परीक्षा में भाग लेकर अपने विद्यालय का नाम रोशन कर पूरे शहर में प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
इस छात्रवृति परीक्षा में जनपद के 18 विद्यालयों ने भाग लिया था। जिसमे दो स्थान सरस्वती शिशु मंदिर के इन होनहारों ने प्राप्त किया। जिसमे पुरस्कृत होते हुए भैया लक्ष्य गुप्ता ने प्रथम स्थान पाकर 1 लाख रु सहित 1 लेपटॉप प्राप्त किया। वही भैया पीयूष जैन ने तृतीय स्थान पाकर 50 हजार रु 1 बैग प्राप्त किया।
विद्यालय के व्यवस्थापक अजय झिंदल , अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष विपुल बंसल सहित प्रधानाचार्य राजबर्धन सिंह ने दोनों छात्रों को विद्यालय का नाम रोशन करने पर शुभ आशीष दिया। और भविष्य में इसी तरह निरन्तर विद्यालय व नगर का नाम करने के लिये शुभकामनाएं देकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button