उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

नन्दी ने राज्यपाल से भेंट कर दी होली की शुभकामनाएं

भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है होली-राज्यपाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने राजभवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश की संवैधानिक प्रमुख, महिला सशक्तिकरण की प्रतीक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट कर उन्हें स्नेह, सौहार्द, उल्लास और रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन के साथ ही राज्यपाल का आशीर्वाद एवं स्नेहिल शुभकामना प्राप्त किया।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था में त्योहारों का अपना विशेष महत्व है। त्योहारों की प्राधान्यता रही है। होली भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है। होली बुराई पर अच्छाई की विजय, दुष्प्रवृत्तियों के नाश और सद्गुणों के प्रसार का प्रतीक है। होली पर्व के साथ साथ सामाजिक परिर्वतन का वाहक भी है।

होली सामाजिक समरसता और सामाजिक एकता का प्रतीक पर्व है। इस त्यौहार पर लोग हर तरह के भेदभाव समाप्त कर एक दूसरे के गले मिलते हैं। होली का पर्व यह दशार्ता है कि समाज में एकता, सदभावना, प्रेम और भाईचारे को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है। यह पर्व हमें आपसी भेदभाव खत्म कर एक दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक रहना सिखाता है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button