देशबड़ी खबर

क्या लौटने वाली है सर्दी! दिल्ली-NCR में हुई बारिश, UP और हरियाणा के इन जिलों में बरसेंगे बादल, जानिए मौसम का हाल

उत्तर भारत के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में खासा बदलाव आया है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। मंगलवार तड़के हल्की बूंदाबांदी हुई है। वहीं, आज दिन में भी दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज और कल बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिन के समय बादल छाए रहने के साथ बारिश होने का अनुमान है। बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने का अलर्ट है।

यूपी के इन जिलों में बारिश होने का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। IMD की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार को  सहारनपुर,  मुज्जफरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, शामली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, इटावा और फिरोजाबाद में हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को भी इन सभी जिलों में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है।

हरियाणा के 14 जिलों में होगी झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। स्थानीय मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा के भिवानी, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश होने का अनुमान है। पंजाब के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है।

बारिश होने से ज्यादा नहीं बढ़ेगी ठंड

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ी राज्यों में मौसम बिगड़ा हुआ है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश होने के बाद ठंड में ज्यादा प्रभाव नहीं आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सिर्फ 1 या 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और बढोतरी देखी जा सकती है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button