उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना ने की गोमती में गंदे नाले गिरने बंद होने और विसर्जन स्थल की मांग

  • स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना ने चलाया गोमती नदी सफाई अभियान
  • 7 कुंतल पूजन सामग्री और 500 से अधिक देवी देवताओं की मूर्तियों को नदी से निकाला

लखनऊl स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना लखनऊ ने गोमती नदी सफाई अभियान चलाकर आज लगभग 7 कुंतल पूजन सामग्री युक्त कचरा तथा लगभग 500से अधिक देवी देवताओं की मूर्तियां गोमती नदी की तलहटी से बाहर निकाला। स्वच्छ पर्यावरण सेना का सन्डे फॉर गोमती के तहत प्रातः 6:30बजे से आरम्भ हुए गोमती सफाई अभियान में लगभग 50 से अधिक स्वयं सेवकों ने हनुमान सेतु निकट गोमती नदी तट पर सफाई अभियान की शुरुआत कर गोमती नदी को प्रदूषण से मुक्त करने का प्रयास किया।

गोमती नदी सफाई अभियान के 339वें रविवार पर लगभग 2 घंटे चले गोमती नदी सफाई अभियान के संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में बबीता यादव प्रीति जैन, प्रार्थना वर्मा पलक, उपासना तिवारी शिखा सिंह रत्ना वर्मा अर्चना सिंह शैलेन्द्र सिन्हा कृपा शंकर वर्मा , रामकुमार बाल्मीकि, विष्णु तिवारी आनंद वर्मा, रिंकू सिंह परवेश यादव , परमेश जोशी, अजय जोशी जे पी गुप्ता वीरेंद्र जोशी, आयुष बंसल शिवराम सोनी राकेश सोनकर दिनेश दत्त पाण्डेय, ललित कश्यप विवेक जोशी पवन कुमार नाथ शरण त्रिपाठी संजय वर्मा शुभम जोशी इत्यादि स्वयं सेवको ने गोमती नदी सफाई अभियान के बाद आदि गंगा गोमती मां की विधिवत आरती की तथा सभी ने एक स्वर में
मुख्यमंत्री जी से गोमती नदी में गिरने वाले गन्दे नालों को बंद करने तथा हिंदुओं की पूजा के बाद निकलने वाली विसर्जन सामग्री के लिए विसर्जन स्थल बनाने की मांग की।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button