उत्तर प्रदेशउन्नावबड़ी खबरलखनऊ

संभल हिंसा के दोषियों से की जाएगी सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई, एसपी केके बिश्नोई का बड़ा बयान

संभलः संभल हिंसा के दोषियों से सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई की जाएगी। यह कहना है कि संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का। एसपी केके बिश्नोई ने गुरुवार को कहा कि अलग-अलग तरीके से एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उपद्रवियों के द्वारा कई कारें जलाई गईं। कई ट्रांसफार्मर जलाए गए। सार्वजनिक संपत्तियों के कैमरे भी तोड़ दिये गये हैं। यह सब उपद्रवियों से वसूल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक बार आरोपपत्र तैयार हो जाए तो उचित कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

संभल हिंसा में अब तक 34 लोग गिरफ्तार

एसपी केके बिश्नोई ने कहा कि 24 नवंबर की घटना के मामले में 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही हम बाकी लोगों को भी गिरफ्तार कर लेंगे। करीब 83 लोग के नाम प्रकाश में आ चुके हैं। हमारे पास लगभग 400 से अधिक लोगों की तस्वीरें हैं। मैं उन सभी से अपील करता हूं जो इस घटना में शामिल थे, वे पुलिस के सामने सरेंडर कर दें। हमारे पास सभी फुटेज हैं, इसलिए आपको कबूल करने के लिए पुलिस स्टेशन आना चाहिए। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

शांतिपूर्वक शुक्रवार को नमाज अदा करने की अपील

एसपी ने कहा कि जिले में जो पहले शांति समिति थी उसे भंग करके जनपद के जो चुनिंदा लोग है जिनकी लोगों में पहुंच है। उन लोगों ने एक नई समिति बनाई है। हम जिले के मौलानाओं से बातचीत कर रहे हैं कि जिस तरह से पिछले शुक्रवार को नमाज पढ़ी गई थी, इस बार भी उसी तरह से नमाज पढ़ी जाए। मैं उम्मीद करता हूं कि शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस पैदल भी गश्त करेगी।

हिंसा में हुई थी चार लोगों की मौत

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button