पंजाबबड़ी खबर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पोस्ट- अरविंद केजरीवाल झुकेंगे नहीं, ये तस्वीर तानाशाही के खिलाफ संघर्ष की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं। मान का यह बयान दिल्ली के मुख्यमंत्री को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद आया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में केजरीवाल की तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने लिखा “ये तस्वीर तानाशाही के ख़िलाफ़ संघर्ष की है अरविंद केजरीवाल झुकेगा नही जितना मर्ज़ी अत्याचार कर लो। ED कोर्ट से जमानत के बाद CBI की गिरफ़्तारी BJP के इशारे पर CBI का खुला दुरपयोग है। आप जिस तरह से आदाबे सियासत भूले आप का नाम भी ज़ालिम में लिखा जाएगा।”

भाजपा के इशारे पर काम कर रहीं जांच एजेंसियां

केजरीवाल को बुधवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद दिल्ली की एक अदालत ने जांच एजेंसी की ओर से दायर अर्जी पर दलीलें सुनने के बाद उन्हें तीन दिन की सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया। सुनवाई के दौरान आप नेता ने खुद को बेकसूर बताया था। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के इशारे पर केंद्रीय जांच एजेंसियां पार्टी के नेताओं के खिलाफ शत्रुता और राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही हैं।

सुनीता केजरीवाल ने लिखा- तानाशाह का विनाश हो

अरविंद केजरीवाल को ईडी के बाद अब सीबीआई ने रिमांड पर ले लिया है। दिल्ली सीएम को जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भड़क गईं। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी को तानाशाही करार दिया। सुनीता केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा ”अभी तक हमेशा यही प्रार्थना रही है कि ईश्वर सबको सदबुद्धि दे। लेकिन अब प्रार्थना रहेगी कि तानाशाह का विनाश हो।”

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button